IT छापे के बाद तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप का जवाब, 'हम दोबारा आ गए' Photo
तीन दिन से भी ज्यादा हो गए हैं जब तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप ट्विटर के ट्रेंड से हट ही नहीं रहे हैं। ऐसा तबसे हुए जब तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप के घर इनकम टैक्स के छापे पड़े। उनके अलावा विकास बहल और मधु मेंटना के घर भी आईटी सेल का छापा पड़ा था। इसके बाद खबरों ने होश तो तब उड़ाए जब ये कहा गया कि तापसी पन्नू के घर से छापे के दौरान 20 करोड़ के टैक्स चोरी के अलावा 5 करोड़ कैश की रसीद भी बरामद हुई।
लेकिन शनिवार को ही तापसी ने स्टेमेंट दी कि उनके घर से न तो करोड़ों रुपये कैश मिले हैं और न ही उनका पैरिस में कोई बंगला है। अब अनुराग कश्यप ने हेटर्स और आलोचकों को तंज भरा पोस्ट शेयर किया है।
दरअसल इन दिनों तापसी और अनुराग कश्यप आने वाली फिल्म दोबारा की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। आईटी की रेड के बाद एक बार फिर दोनों ने दोबारा की शूटिंग शेयर कर दी है और इससे जुड़ी फोटो भी उन्होंने शेयर की है। अनुराग कश्यप ने इस बारे में कहा, 'और हमने अपने शूट को दोबारा शुरू किया #DoBaara'


Click it and Unblock the Notifications











