'शैतान' के चलते अनुराग-काल्की का हनीमून नहीं

anurag-kalki and Shaitan
आखिरकार एक लंबी प्रेम कहानी का एक खूबसूरत अंत हुआ और प्रेमी-प्रेमिका पति-पत्नी बन गये, हम बात कर रहे हैं देव डी और उड़ान जैली फिल्में बनाने वाले अनुराग कश्यप और उनकी प्रेमिका काल्की कोचलिन की। दोनों ने रविवार को ऊंटी की वादियों में दक्षिण रीति-रीवाज से एक-दूसरे को अपना लिया। लेकिन शादी के बाद नवयुगल फिर भी कुछ वक्त साथ बिताने के लिए हनीमून पर नहीं जा रहा है, कारण है अनुराग की आने वाली फिल्म 'शैतान' का प्रमोशन, जिसकी अभिनेत्री खुद काल्की हैं। अनुराग-काल्की को इस फिल्म से काफी उम्मीदें है, इसलिए दोनों ने फैसला किया है कि वो इस समय सारा ध्यान फिल्म पर लगायेंगे इसलिए दोनों ने हनीमून पर नहीं जाने का फैसला किया है।

आपको बता दें कि दो साल से लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे 38 वर्षीय अनुराग और 28 साल की कल्कि की मुलाकात साल 2009 में आई अनुराग कश्यप की फिल्म 'देव डी' के दौरान हुई थी। इसी फिल्म में क्लिक ने चंद्रमुखी का किरदार निभाया था। कल्कि कोचलीन फ्रेंच मिल की हैं लेकिन उनके माता-पिता सालों पहले दक्षिण भारत के ऊटी में आकर बस गए। कल्कि ने इसी शहर में अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की और फिर लंदन से कॉलेज और थियेटर किया है।

ब्लैक फ्राइडे, गुलाल, डेव डी के निर्देशक और पिछले साल आई फिल्म उड़ान के निर्माता अनुराग कश्यप की ये दूसरी शादी है। इससे पहले वो अपनी कॉलेज गर्लफ्रेंड आरती बजाज से शादी रचा चुके हैं। आरती और अनुराग की 10 साल की एक बेटी भी है। मीडिया की निगाहों से दूर अनुराग-कल्कि की शादी शनिवार की सुबह ठेठ दक्षिण भारतीय अंदाज में हुई।

करीब दो घंटे चली इस शादी में अनुराग के भाई दबंग के निर्देशक अभिनव कश्यप के अलावा तकरीबन 40 लोग मौजूद थे। शादी के मौके पर काल्की पारंपरिक लाल-सफेद रंग की साड़ी में तो अनुराग सफेद लुंगी पहने हुए थे। शादी का भोजन एकदम शाकाहारी थी और मेहमानों को दक्षिण भारतीय तरीके से केले के पत्ते में खाना परोसा गया।

ऊंटी की शादी में तो बहुत कम लोग आये थे लेकिन मुंबई में जो पार्टी होगी वो बहुत धमाकेदार होने वाली है क्योंकि ऐसा बताया जा रहा है कि इस पार्टी में पूरा बॉलीवुड आमंत्रित की होने की उम्मीद हैं। इस बात की खबर खुद अट्ठाईस वर्षीय काल्की ने मीडिया को दी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X