'गुलाल' में होली और राजनीति का रंग है

राजस्थान के राजपूत समाज और छात्र राजनीति की पृष्ठभूमि पर बनी यह गुलाल दिलीप सिंह नाम के एक ऐसे युवक की कहानी है जो सियासत और समाज की कड़वी सच्चाइयों से वाकिफ नहीं होता। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक भोली भाली जिंदगी जीने वाला दिलीप सियासत के दांव-पेंचों में फंस जाता है और फिर उससे उबरता है।
फिल्म में के.के. मेनन, राज सिंह चौधरी, आयशा मोहन और मशहूर मॉडल जस्सी रंधावा ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। के.के. मेनन ने एक बार फिर शानदार अभिनय की झलक पेश की है।
आगामी 13 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही 'गुलाल' के कई संवाद भी ऐसे हैं जिन्हें लोग शायद परिवार के साथ सुनने और देखने में सहज महसूस न करें लेकिन कश्यप ने समाज के विभिन्न पहलुओं को खुलकर परोसने में परहेज नहीं किया है।
anurag kashyap ayesha mohan अनुराग कश्यप आयशा मोहन केके मेनन गुलाल जस्सी रंधावा राज सिंह चौधरी gulaal jassi randhawa kay kay menon raaj choudhary


Click it and Unblock the Notifications