कैंसर निराश ना कर सकी, बर्फी तो सिर्फ फिल्म है: अनुराग

अनुराग ने कहा कि "ठीक है ना। मैं निराश नहीं हूं। बाकी की सभी फिल्में इतनी बेहतरीन हैं कि मुझे कोई शिकायत नहीं है।" साथ ही उन्होंने कैंसर से जूझने की बात को लेकर कहा "रणबीर अक्सर मुझसे पूछते हैं कि मैंने कैंसर से कैसे डील किया। मेरा जवाब होता है कि दरअसल कैंसर ने मेरे साथ डील किया। ऐसा एटीट्यूड रखना बहुत जरुरी होता है।" उन्होंने आगे कहा "मैं उस वक्त को याद करते हुए काफी भावुक हो जाता हूं क्योंकि मेरे इलाज के दौरान अस्पताल में ढ़ेर सारे बच्चे थे जो मेरी हिम्मत बढ़ाते थे।"
ज्ञात हो कि 2004 में जब अनुराग बासु फिल्म 'तुमसा नहीं देखा' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब उन्हें पता चला कि उन्हें ल्यूकेमिया नाम का कैंसर है। उसके बाद महेश भट्ट और मोहित सूरी ने उनकी जगह ये फिल्म पूरी की। तीन साल तक अनुराग इस बीमारी से जूझते रहे और आखिरकार वो इस जंग में जीत गये। उन्हें इस बीमारी से इतने साहस के साथ लड़ने के चलते अमेरिकन कैंसर सोसायटी द्वारा कैंसर सरवाइवर का अवॉर्ड भी दिया गया। किसी ने सच ही कहा है कि 'कौन कहता है छेद आसमां में हो नहीं सकता एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों।'


Click it and Unblock the Notifications