जब मोरक्को की गलियों में भिखारी बने रणबीर
जब अनुराग बसु ने रणबीर कपूर को मोरक्को में रणबीर कपूर भिखारी बना दिया।
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्म जग्गा जासूस आने वाली हैं। फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बासु हैं जो अपने बेहतरीन डायरेक्शन के लिए जाने जाते हैं। जग्गा जासूस का नया गाना उल्लू का पट्ठा कल ही रिलीज हुआ है और इसे सभी पसंद भी कर रहे हैं।
[ शाहरुख को इतने गुस्से में कभी नहीं देखा होगा..जानिए क्या है मामला..VIDEO ]
इस गाने के एक सीन में आपने देखा होगा कि रणबीर कपूर सड़कों पर डांस कर रहे हैं और साथ ही अपनी टोपी लेकर पैसे भी मांग रहे हैं। इस सीन के पीछे बहुत ही दिलचस्प कहानी है जो फिल्म की युनिट ने बताया है। दरअसल अटेंशन के लिए अनुराग बासु और उनके असिस्टेंट मोरक्को में असल में सड़कों पर नाचने लगते हैं और कई लोग इक्ट्ठा भी हो जाते हैं।

अनुराग बसु ने इस दौरान कहा कि "मैंने रणबीर को कहा कि वो अपनी टोपी लेकर वहां खड़े लोगों से पैसे मांगे। रणबीर ने ऐसा ही किया और आप विश्वास नहीं करेंगे हमने लगभग 250-300 मोरक्कन द्रिह्माम (1500-2000 रूपए)जमा हो गए इसलिए गाने रणबीर कपूर सच में डांस डांस के साथ साथ पैसे मांगते नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होगी। हालांकि फिल्म काफी लंबे समय से बन रही है लेकिन अब आखिरी डेट फाइनल हो गया है। फिल्म में रणबीर कपूर डिटेक्टिव की भूमिका निभा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications