खुद पर फिल्म बनाएंगे अनुराग बसु
'गैंगस्टर' और 'लाइफ इन मेट्रो' जैसी कामयाब फिल्मों के निर्देशक अनुराग बसु अब खुद की जिन्दगी पर फिल्म बनाने के बारे में सोच रहे हैं।
बसु ने बताया, "अभी तक हम दूसरों की कहानी को परदे पर उतारते रहे हैं, लेकिन अब वह वक्त आ गया है जब हम खुद की कहानी परदे पर उतारें।"
उन्होंने बताया कि डाक्टरों की वजह से अब वह घातक बीमारी से निजात पा लिए हैं। गौरतलब है कि कुछ साल पहले बसु को 'ल्युकेमिया' नामक घातक बीमारी हो गया था।
बीमारी ठीक होने के बाद बसु ने 2006 में 'गैंगस्टर-ए लव स्टोरी' और 2007 में 'लाइफ इन ए मेट्रो' जैसी कामयाब फिल्मों का निर्देशन किया।
फिलहाल इन दिनों बसु निर्माता निर्देशक राकेश रौशन की फिल्म 'काइट्स' का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म में रितिक रौशन और चर्चित मैक्सिकन अभिनेत्री बारबरा मूरी ने अभिनय किया है। फिल्म हिन्दी और अग्रेजी दो भाषाओं में एक साथ रिलीज की जा रही है।
बारबरा की तारीफ करते हुए बसु ने कहा, "मेरी जिन्दगी में बारबरा एक आजीवन दोस्त मिल गई है। हम उसके साथ एक और फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं।"


Click it and Unblock the Notifications