किशोर कुमार की बायोपिक और रणबीर कपूर फाइनल..लेकिन!
डायरेक्टर अनुराग बसु अपनी अगली फिल्म किशोर कुमार की बायोपिक को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने काफी पहले ये बात कही है कि वो किशोर कुमार की बायोपिक बनाना चाहते हैं और चाहते हैं कि बायोपिक रणबीर कपूर ही करें। रणबीर कपूर ने खुद भी इस प्रोजेक्ट के लिए सुपर एक्साइटेड हैं।
अनुराग बसु से हाल में जब इस फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "इसमें कोई शक नहीं है किशोर कुमार की बायोपिक कंफर्म है लेकिन इसे लेकर अभी सिर्फ हम और रणबीर ही सिर्फ कंफर्म हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि "स्क्रिप्ट तैयार है लेकन हम फिल्म की घोषणा अभी नहीं कर सकताे हैं।इसके लिए पूरे प्रूफ की जरुरत है।"

अनुराग बसु ने ये भी कहा कि "किशोर कुमार से जुड़ी कई चीजें दिखाने के लिए हमें किशोर कुमार से जुड़े लोगों के लिए अनुमति की जरुरत है वरना फिल्म रिलीज के समय कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं और सवाल खड़े किए जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











