ऋषि कपूर के बयान के बाद जानिए क्या रहा अनुराग बसु का रिएक्शन
ऋषि कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के निर्देशक अनुराग बसु पर गुस्सा निकालते हुए उन्हें लापरवाह बताया है। उनके अनुसार, फिल्म फ्लॉप होने के लिए सबसे ज्यादा अनुराग जिम्मेदार हैं, जिनकी वजह से फिल्म तीन सालों से पोस्टपोंड होती आई है।
[फाइनल है ये धमाकेदार सीक्वल.. लेकिन सलमान खान REPLACE ]
इस मामले में जब एक पॉपुलर एंटरटेनमेंट पोर्टल ने अनुराग बसु से उनका रिएक्शन लेने की कोशिश की तो अनुराग बसु ने कहा कि "ऋषि कपूर काफी सीनियर एक्टर और मेरे बहुत ही अच्छे दोस्त के पिता हैं। मैं उनके दिए गए बयान पर कोई भी कमेंट नहीं करना चाहूंगा।"

आपको बता दें कि ऋषि कपूर ने अनुराग बसु को अच्छी खासी फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा था कि "बुधवार तक अनुराग बसु फिल्म की एडिटिंग ही कर रहे थे.. आप सोच सकते हैं? प्रीतम (कंपोजर) ने लगभग एक हफ्ते ही पूरी म्यूजिक खत्म की। मतलब आप क्या कह सकते हैं इस पर। आज के निर्देशक किसी से सलाह नहीं लेते।"
Recommended Video

इतना ही नहीं ऋषि कपूर ने ये भी कहा कि "आज के निर्देशक फिल्म रिलीज से पहले किसी को फिल्म भी नहीं दिखाते हैं। ऐसा लगता है जैसे फिल्म नहीं.. न्यूक्लियर बॉम्ब बना रह हों। मुझसे पूछा जाए तो मुझे फिल्म 20 मिनट लंबी लगी। लेकिन इन्हें कौन अपनी सलाह दे।"
ऐसी भी खबरें आईं कि ऋषि कपूर के इस बयान से रणबीर कपूर काफी परेशान हैं क्योंकि अनुराग से उनके काफी अच्छे रिश्ते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











