#Reaction: फिल्म फ्लॉप...सुपरस्टार ने डायरेक्टर को कहा बंदर...अब जवाब भी सुन लीजिए!
अनुराग बसु (जग्गा जासूस) पर गुस्सा निकालते हुए ऋषि कपूर का कहना है कि इन दोनों को बड़े बजट की फिल्म बनाने देने का मतलब है कि बंदर को खिलौना दे दो तो वो पागल हो जाता है। दोनों अनुराग के साथ यही हुआ। इनको छोटे बजट की फिल्में बनाने की आदत है। तो जब बड़ा बजट मिला तो ये संभाल नहीं पाए।
अब अनुराग बसु ने इस पर जवाब देते हुए कहा है कि ये चिंटूजी की अपनी सोच है। उन्हें तो बर्फी भी पसंद नहीं आई थी। गौरतलब है कि बर्फी रणबीर कपूर के करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक है।



Click it and Unblock the Notifications











