3 साल से रिलीज़ ही नहीं हो रही फिल्म....अब ब्लॉकबस्टर KHAN के साथ बनेगी फिल्म!
अनुराग बसु बर्फी के बाद ही एलान कर चुके थे कि रणबीर कपूर के साथ किशोर कुमार बायोपिक बनाएंगे। लेकिन फिर वो जग्गा जासूस बनाने लगे जो कभी बनी ही नहीं। और अब फिल्म में रणबीर कपूर को रिप्लेस कर दिया गया।
रणबीर कपूर और अनुराग बसु ने जब बर्फी के साथ चमत्कार किया तो बॉलीवुड को लगा एक शानदार जोड़ी बन चुकी है। विशाल भारद्वाज शाहिद कपूर की तरह, आमिर खान राजकुमार हिरानी की तरह। इसके बाद रणबीर कपूर और अनुराग बसु ने साथ मिलकर किशोर कुमार बायोपिक का एलान कर दिया।
अब इधर जग्गा जासूस भी बनने लगी। सबको लगा कि अनुराग बसु और रणबीर कपूर हैट्रिक बना ले जाएंगे। लेकिन जग्गा जासूस 4 साल से बनती रह गई और तीन साल से रिलीज़ होती रह गई। और रणबीर - अनुराग बसु के रिश्ते भी कुछ खास नहीं बचे हैं।

अब अनुराग बसु ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि जग्गा जासूस के बाद वो किशोर कुमार बायोपिक पर काम करेंगे लेकिन फिल्म में रणबीर कपूर नहीं होंगे वो किसी और एक्टर के साथ फिल्म बनाएंगे।
हालांकि बसु का कहना है कि रणबीर फिलहाल दत्त बायोपिक में व्यस्त है और इसके बाद एक और फिल्म में लग जाएगा। मुझे तारीखें नहीं मिलेंगी और मैं फिल्म के लिए और इंतज़ार नहीं करना चाहता।
इसलिए मैं किसी और एक्टर के साथ ये फिल्म करूंगा। वैसे दिलचस्प ये भी है कि आमिर खान काफी बार किशोर कुमार बायोपिक में दिलचस्पी दिखा चुके हैं। तो क्या ये दोनों किशोर कुमार बायोपिक के लिए साथ आएंगे?


Click it and Unblock the Notifications