'बर्फी' पर चढ़ा क्रिकेट का बुखार
एक सूत्र ने कहा, "'बर्फी' की शूटिंग के दौरान अनुराग पर क्रिकेट का बुखार चढ़ा हुआ है। शूटिंग शुरू करने से पहले वह यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि उनकी वैन में लगा टेलीविजन काम करता है या नहीं। वह विश्व कप का एक भी मैच नहीं छोड़ना चाहते थे।" सूत्र ने बताया, "रणबीर और प्रियंका पर भी क्रिकेट का ऐसा ही बुखार चढ़ा हुआ है। उन्होंने भी सुनिश्चित किया कि उनका टेलीविजन चल रहा है या नहीं। शूटिंग का हर दृश्य पूरा होने के बाद अनुराग, रणबीर और प्रियंका तीनों ही अपनी-अपनी वैन में जाकर मैच देखते थे। मैं नहीं जानता कि उन्होंने वे भावनात्मक दृश्य कैसे दिए जबकि उनके दिमाग में उस समय क्रिकेट था।"
अंतत: जब विश्व कप सेमीफाइनल का दिन आया तो अनुराग ने घोषणा कर दी कि बुधवार को जब सारी दुनिया मैच देख रही होगी तो वह शूटिंग नहीं करेंगे। 'बर्फी' का निर्माण यूटीवी ने किया है। यूटीवी के सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कहा, "अनुराग मैच देखने के लिए मोहाली में होंगे इसलिए पूरा फिल्म निर्माण दल अपने काम करने के लिए स्वतंत्र होगा।"


Click it and Unblock the Notifications












