आखिर पता ही चल गया..इस तारीख को रिलीज होगी जग्गा जासूस..

चंद दिनों पहले खबर आयी थी कि रणबीर कपूर की जग्गा जासूस की रिलीज डेट अब आगे बढ़ने वाली है। लेकिन इस फिल्म के निर्देशक अनुराग बसु ने रिलीज की डेट पर से पर्दा हटा दिया है।

जग्गा जासूस की रिलीज को लेकर चल रही अटकलों पर अब इस फिल्म के निर्देशक अनुराग बसु ने विराम लगा दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस बात को जाहिर किया है।

आपको बता दें कि जग्गा जासूस लगभग दो साल से बन रही है। इस बीच यह फिल्म 7 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इसकी टक्कर सीधे अमिताभ बच्चन स्टारर सरकार 3 से होगी।

Anurag Basu

बॉक्स ऑफिस पर इस बड़ी लड़ाई के लिए अनुराग बसु ने भी कमर कस ली है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है कि जग्गा जासूस 7 अप्रैल को ही रिलीज होगी। हमारी फिल्म की टीम इसके लिए तैयारी कर रही है।

उन्होंने कहा कि जग्गा जासूस फैमिली फिल्म है। कई जगहों पर बच्चों की परीक्षा की तारीख आगे बढ़ सकती है। हम अपनी फिल्म की रिलीज की तारीख तभी आगे बढ़ा सकते हैं, जब हमें कोई अच्छी तारीख मिले।

बहरहाल, जग्गा जासूस से जुड़ी इस बड़ी जानकारी के बाद अनुराग बसु ने रिलीज की डेट पर से पर्दा हटा दिया है। लेकिन अभी भी कई ऐसी बातें हैं, जिनकी वजह से रिलीज की डेट आगे बढ़ सकती है।

इसकी सबसे बड़ी वजह इस फिल्म के कुछ हिस्सों की दोबारा शूटिंग है। मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म में 29 गाने हैं। जग्गा जासूस एक म्यूजिकल फिल्म है। इस फिल्म के कई डायलॅाग या सीन को म्यूजिकल तरीके से फिल्माया गया है।

इन 29 गानों में से कुछ गानों की लाइन को सुधार कर फिर से शूटिंग किया जा सकता है। फिलहाल, अनुराग बसु इसे लेकर अपनी टीम से बातचीत कर रहे हैं। अब फिल्म 7 अप्रैल को रिलीज होगी या नहीं यह आने वाले एक महीने के भीतर साफ हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X