अनुराग बासु और भूषण कुमार की जोड़ी मचाएगी धमाल, जानिए कैसी होगी फिल्म
अनुराग बासु और भूषण कुमार ने हाथ मिला लिया है और एक बड़ा धमाका करने की तैयारी हो रही है। बता दें कि अनुराग और टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार एक फिल्म बनाने जा रहे है जो कि एक रिलेशनशिप ड्रामा फिल्म साबित होने वाली है। इसके अलावा खबर है कि फिल्म में आपको कई बड़े स्टार्स नजर आने वाले है जिसका खुलासा जल्दी ही किया जाएगा।
इतना तो तय हो चुका है कि ये फिल्म मल्टीस्टारर होने वाली है। भूषण कुमार से अपने संबंध को लेकर बोलते हुए अनुराग ने कहा था कि वो उनके काफी ज्यादा करीब है और काफी बेहतर दोस्त भी है।

जैसा की आप सभी जानते है कि अनुराग बासु जिस फिल्म को हाथ लगा देते है उसमें अभिनय की कोई कमी नहीं होती और वो अपनी प्रतिभा से एक्टर से कुछ भी करवा लेते है।
इसके अलावा बात करें टी-सीरीज की तो हाल ही मे कई बेहतरीन फिल्मों का प्रोडक्शन टी सीरीज ने किया है जिनमें हिंदी मीडियम, तुम्हारी सुलु, सोनू के टीटू की स्वीटी, जैसी फिल्में बनाई है। फिलहाल इस फिल्म का ऐलान कब होता है ये तो कोई नहीं जानता है लेकिन इतना तो तय है कि कमाल होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











