अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का 35 वर्ष की उम्र में निधन
साल 2020 कोरोना महामारी के साथ साथ कई बुरी खबरें लेकर आया है। इस साल बॉलीवुड के कई कलाकारों ने दुनिया को अलविदा कहा है। लोग अभी इन लगातार मिल रहे झटकों से उबर भी नहीं पाए हैं कि आज मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल से जुड़ी खबर सामने आ रही है।
Recommended Video
आदित्य ने शनिवार को अस्पताल में आखिरी सांसें ली। 35 साल के आदित्य पिछले काफी समय से आदित्य किडनी की परेशानी जूझ रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। वह एक जाने माने म्यूजिक डायरेक्टर भी थे। 'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में आदित्य का नाम देश में सबसे कम उम्र के म्यूजिक डायरेक्टर की कैटगरी में शामिल है।

इस खबर पर शोक जताते हुए शंकर महादेवन ने लिखा- "यह खबर सुनकर टूट गया हूं। हमारे प्यारे आदित्य पौडवाल अब नहीं रहे। कितने गजब के म्यूजिशन, गजब के सेंस ऑफ ह्यूमर वाले प्यारे इंसान थे। हमने कई प्रॉजेक्ट्स पर साथ में काम किया था। मुझे इस पर यकीन नहीं हो रहा। परिवार के लिए प्रार्थनाएं। लव यू आदित्य, तुम याद आओगे।"
मां की तरह आदित्य भी भजन गाया करते थे और म्यूजिक कंपोज करते थे। उनके निधन की खबर से इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक बार फिर शोक की लहर दौड़ गई है।


Click it and Unblock the Notifications











