केरल की महिला का दावा, अनुराधा पौडवाल हैं उनकी मां- अब सिंगर ने दिया जवाब

सिंगर अनुराधा पौडवाल कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। केरल की एक 45 वर्षीय महिला ने अनुराधा पौडवाल को अपनी बायोलॉजिकल मां बताया है। महिला का नाम करमाला है और उन्होंने अनुराधा पौडवाल से मुआवजे के तौर पर 50 करोड़ रुपये मांगे हैं। साथ ही डीएनए टेस्ट की मांग की है।

करमाला ने बताया- मेरे पिता ने 4-5 साल पूर्व, अपनी मृत्यु से पहले मुझे मेरी वास्तविक मां के बारे में बताया जो कि असल में अनुराधा पौडवाल हैं। मुझे बताया गया कि मैं सिर्फ 4 साल की थी, जब मेरी मां ने मुझे मेरे वर्तमान माता-पिता को सौंप दिया। अनुराधा ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वे अपने बिजी सिंगिंग शेड्यूल और करियर की वजह से मेरा पालन पोषण नहीं करना चाहती थीं। मेरे पिता सेना में थे और अनुराधा के अच्छे दोस्त थे।

Anuradha Paudwal

जब इस बारे में अनुराधा पौडवाल से सवाल किया गया, तो उन्होंने इस दावे को खारिज करते हुए कहा- मैं मूर्खतापूर्ण बयानों को स्पष्ट नहीं करता। यह मेरी गरिमा से नीचे है। आपकी चिंता के लिए धन्यवाद।

महिला ने अनुराधा के खिलाफ तिरुवनंतपुरम के डिस्ट्रिक फैमिली कोर्ट में केस फाइल किया है। इस पूरे मामले पर अनुराधा पौडवाल के प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा- 'यह लड़की (करमाला) पागल है। अनुराधा की बेटी कविता का जन्म 1974 में हुआ था, इसीलिए करमाला के दावे झूठे हैं। करमाला अनुराधा के पति का जिक्र कर रही हैं लेकिन वह यह भी नहीं जानती है कि उनका निधन हो चुका है। अगर करमाला अनुराधा की बेटी हैं, तो उन्हें अनुराधा को पैसे देने चाहिए.. ना कि 50 करोड़ की डिमांड करनी चाहिए..'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X