SCORE: टाईगर Vs पद्मावती...एक सुपरस्टार ने टिका भी लिया 600 करोड़!
सलमान खान स्टारर टाईगर ज़िंदा है और दीपिका पादुकोण स्टारर पद्मावती दिसंबर बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेरेंगी और अब दोनों फिल्मों में एक कॉमन बात भी सामने आ गई हैं। और वो हैं अनुप्रिया।
दरअसल, अनुप्रिया जहां पद्मावती में, दीपिका पादुकोण की सौतन, रानी नागमती का किरदार निभा रही हैं वहीं टाईगर ज़िंदा है में वो नर्स की भूमिका में नज़र आएंगी।

यानि कि दो बातें हैं, पहली तो ये कि इस एक्ट्रेस के नाम बैक टू बैक दो 300 करोड़ी फिल्में होंगी और इतना ही नहीं, जहां दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस की बात की जा रही है, वहीं अनुप्रिया अपना 600 करोड़ की फिल्में कर चुकी होंगी।
गोलमाल अगेन 300 करोड़ में एंट्री लेने वाली है। वहीं संजय लीला भंसाली की पद्मावती भी 300 करोड़ क्लब का हिस्सा ज़रूर बनेगी।
ऐसे में सलमान खान - कैटरीना कैफ स्टारर अली अब्बास ज़फर की टाईगर ज़िंदा है, 300 करोड़ क्लब की बीसवीं एंट्री होगी। वैसे भी टाईगर ज़िंदा है बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी ही। माना जा रहा है कि फिल्म सलमान खान को वापस, सिंहासन पर बैठने का मौका देगी।
मिलिए बॉलीवुड की वर्ल्डवाइड 300 करोड़ क्लब फिल्मों से -


Click it and Unblock the Notifications
