ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म में इस हीरोईन की एंट्री- पद्मावत में किया था धमाल
सुपरस्टार ऋतिक रोशन और एक्शन स्टार टाइगर की फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। बता दें कि इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है और ये एक मारधाड़ से भरपूर एक्शन वाली फिल्म साबित होने वाली है। बता दें कि इस फिल्म को लेकर खबर आ रही है कि इसमें एक और एक्ट्रेस की धमाकेदार एंट्री हुई है। हम बात कर रहें हैं पद्मावत फेम अभिनेत्री अनुप्रिया गोएंका की जो इस फिल्म में नजर आने वाली हैं।
बता दें कि इस फिल्म के नाम को लेकर अभी तक किसी भी तरह का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इसकी शूटिंग काफी तेजी से चल रही है। अनुप्रिया गोएंका की बात करें तो उन्होने कई फिल्मों में शानदार रोल किए हैं और इसके उनकी सराहना भी की गई है।

टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन की इस फिल्म को लेकर खुद टाइगर भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं क्योंकि उनको ऋतिक के साथ काम करने का मौका मिल रहा है।
बता दें कि टाइगर, ऋतिक रोशन के काफी बड़े फैन हैं इस बारे में वो अक्सर बात करते हुए नजर आ ही जाते हैं। टाइगर ने इसके पहले भी बागी और हीरोपंती जैसी शानदार एक्शन फिल्में दी हैं।


Click it and Unblock the Notifications