..................... Anupriya Goenka Intimate Scene Shocking Reveal Co Star Behave - Hindi Filmibeat

जब इंटीमेट सीन में को-एक्टर ने इस हसीना संग की हदें पार, गलत जगह रखा हाथ, बोलीं- मैं चिल्ला...

Anupriya Goenka Faced Misbehaved In Intimate Scenes: आज के समय में फिल्मों में इंटीमेट सीन फिल्माना बहुत ही ज्यादा आम हो चुका है। कई बार तो ऐसा होता है जब सितारे भी रोमांटिक सीन के दौरान बेकाबू हो जाते हैं और सारी हदों को पार कर देते हैं। जिसको लेकर हाल ही में अभिनेत्री अनुप्रिया गोयंका ने भी खुलासा किया है।

Anupriya Goenka

इंटीमेट सीन के दौरान की हदें पार

हाल ही में सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू के दौरान अनुप्रिया गोयंका ने अपने को स्टार के इंटिमेट सीन के वक्त एक्साइटेड होने का दावा किया। साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि एक को स्टार ने तो उन्हें बहुत गलत तरीके से छुआ था।

अनुप्रिया बताती हैं कि एक इंटीमेट सीन के दौरान उनका एक को स्टार एक्साइटमेंट में अपनी लिमिट क्रॉस कर गया था। जिसकी वजह से वह काफी ज्यादा अनकंफरटेबल हो गई थी। किसिंग सीन के दौरान ऐसा हुआ था।

जब एक्ट्रेस को गलत जगह छूआ गया

अनुप्रिया ने एक दूसरी घटना को लेकर भी बात की और बताया कि एक को स्टार ने तो उनकी कमर पर हाथ रखने के बजाय बम पर हाथ रखने की कोशिश कर दी थी। जिसकी सीन में कोई भी आवश्यकता नहीं थी और एक्टर की यह हरकत उनको सही भी नहीं लगी।

अभिनेत्री ने इस पर बात करते हुए कहा कि "सीन में मैंने अनकंफरटेबल कपड़े पहने हुए थे। मुझे ऐसा लगा था कि को-स्टार को पता होगा कि किसी भी महिला को कमर से पकड़ना सीन को बहुत आसान बना देता है, लेकिन उसने सारी हदों को पार कर दिया।"

अनुप्रिया ने आगे बात करते हुए बताया कि "मैं चाहती तो तब चिल्ला सकती थी। लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया और उसका हाथ पकड़ कर अपनी कमर पर रखवा लिया। उसे आगे से ऐसा न करने की चेतावनी भी दे दी थी।"

को-एक्टर्स की ऐसी हरकत से परेशान थीं एक्ट्रेस

अभिनेत्री ने अपने को स्टार को यह चेतावनी भी दे दी थी कि वह अपनी लिमिट क्रॉस ना करें। लेकिन अभिनेत्री को इस बात का अफसोस है कि वह उससे ऐसी हरकत करने की वजह नहीं पूछ पाई। ऐसे किसिंग सीन को लेकर अनुप्रिया ने कहा कि "ऐसे सीन्स में आप सॉफ्टली किस कर सकते हो। लेकिन कई बार वह बस आप पर हावी हो जाते हैं और ऐसी हरकत परेशान करने लगती हैं।"

अनुप्रिया गोयंका का करियर

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अनुप्रिया ने साल 2013 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने तेलुगू फिल्म 'पोटुगाडु' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। लेकिन बॉलीवुड में बॉबी जासूस उनकी पहली फिल्म थी। इसके बाद में वह टाइगर जिंदा है और पद्मावत जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। अभी के वक्त में वह ओटीटी प्लेटफार्म पर काम कर रही है।

Read more about: anupriya goenka
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X