..................... Anupriya Goenka has called prostitution is a social service, know the reason - Hindi Filmibeat

'वैश्यावृत्ति समाज सेवा है..' कौन ये एक्ट्रेस जिसने प्रोस्टीट्यूशन को बताया महिलाओं को सुरक्षित रखने की वजह?

Anupriya Goenka on Prostitution: प्रॉस्टीट्यूशन पर लोगों की अपनी अपनी राय है लेकिन ज्यादातर लोग इसको समाज के लिए गलत ही मानते हैं। जहां कहीं रेड लाइट एरिया होता है वहां पर आम लोग शायद ही रहते हैं। अगर आपसे कोई कहे कि वैश्यावृत्ति एक समाज सेवा है तो आपको रिएक्शन कैसा होगा?

Anupriya Goenka

ये बात बॉलीवुड की एक शानदार अभिनेत्री ने कहा है जो कि वॉर, पद्मावत और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्मों में दमदार भूमिका निभा चुकी है। इस एक्ट्रेस की मानें तो वैश्याएं समाज में एक अच्छा काम कर रही हैं जिससे आम महिलाएं देर रात भी सड़कों पर बेधड़क घूम सकती हैं।

हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री अनुप्रिया गोएंका की जिनका ये बयान सुर्खियों में हैं। अनुप्रिया ने वैश्यावृत्ति को सोशल सर्विस बोलते हुए बतायदा इसका उदाहरण दिया है। अब उनकी इस बात से कितने लोग इत्तेफाक रखते हैं ये तो लोग ही जानें।

वैश्यावृत्ति को समाज सेवा क्यों मानतीं हैं अनुप्रिया गोएंका?

अनुप्रिया गोएंका का कहना है कि, कई ऐसे मर्द हैं जो कि सालों साल अपने घर से दूर रहते हैं। इस दौरान वो फिजिकल टच को मिस करते हैं। ऐसे में जब मर्द अपनी जरूरतें पूरी करने इधर उधर भटकता है तो वही महिलाएं उनको सहारा बनती हैं। क्योंकि वैश्यावृत्ति के तहत ऐसी सर्विस मौजूद है। देखा जाए तो ऐसी महिलाएं हमारी की मदद कर रही होती हैं ताकि हम सुरक्षित तरीके से सड़कों पर घूम सकें। अनुप्रिया का ये बयान लोगों को काफी समझ में आया है और इसको लेकर बातें भी हो रही हैं। एक शानदार अदाकारा होने के साथ साथ अनुप्रिया गोएंगा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और उनको लाखों लोग फॉलो करते हैं।

क्या है लोगों की राय?

अनुप्रिया गोएंका के इस बयान पर लोगों की अपनी अलग राय है। किसी ने उनकी बात को सही कहा है तो किसी का कहना है कि इस तरह के कामों का एक सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। कई ऐसी जगहें हैं यहां पर रेड लाइट एरिया आज भी हैं और लोगों की भीड़ वहां जमी रहती है।

Read more about: anupriya goenka
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X