'सुल्तान' में अनुष्का शर्मा के रोल के लिए इस एक्ट्रेस ने दिए थे 12 ऑडिशन, बोलीं- मुझे दुख हुआ जब...

Anupria Goenka Gave 12 Audition For Sultan

Anupria Goenka Gave 12 Audition For Sultan: सलमान खान की फिल्म सुल्तान ने बॉक्स ऑफिस पर काफी बेहतरीन कमाई की थी। इस फिल्म में उनके साथ में अनुष्का शर्मा को लीड किरदार में देखा गया था। दोनों की जोड़ी परदे पर काफी पसंद की गई थी। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा ने आरफा का किरदार निभाया था। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अनुष्का के किरदार के लिए इस फिल्म में 12 ऑडिशन दिए, लेकिन फिर भी रिजेक्ट हो गई।

दरअसल हम बात कर रहे हैं अनुप्रिया गोयंका की। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अनुप्रिया ने 'बर्लिन' फ़िल्म से एक अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की थी। अब हाल ही में सिद्धार्थ कनन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खुलासा किया कि वह सुल्तान के लिए कई सारे ऑडिशन दे चुकी थी।

अनुप्रिया ने इंटरव्यू में बात करते हुए बताया कि "मैंने सुल्तान के लिए ऑडिशन दिया। वो भी मेन पार्ट के लिए। उस समय वह नए लोगों को ढूंढ रहे थे और तब मेरे कुछ 11 से 12 टेस्ट हुए थे। पहले एक ऑडिशन हुआ और फिर दूसरा ऑडिशन ऐसे बारी-बारी से ऑडिशन हुए थे। म्यूजिक वीडियो टेस्ट हुआ और फिर वैभवी के साथ डांस टेस्ट हुआ।"

एक्ट्रेस ने आगे बात करते हुए कहा कि "बाद में अली के साथ रीडिंग्स और काफी कुछ जैसे एक-एक करके सीढ़ी चढ़ते हैं वैसे हुआ। 1 महीने का यह प्रक्रिया बहुत ही प्यारा था। मैं बहुत खुश हूं कि वह प्रक्रिया सिर्फ एक महीने का था। ऐसा इसीलिए क्योंकि अगर वह 6 से 7 महीने का होता तो मैं एंजायटी में ही चली जाती।"

अनुप्रिया ने आगे कहा कि "मैं ऐसी थी कि जब तक मैं अली से नहीं मिली थी तो मुझे पता ही नहीं था कि मैं सुल्तान के लिए ऑडिशन कर रही हूं। वाईआरएफ में आपको ओरिजिनल स्क्रिप्ट नहीं मिलती है। आपका दूसरी स्क्रिप्ट पर ऑडिशन होता है। लेकिन जब मुझे इस बात का पता चला कि यह सुल्तान के लिए है तो मुझे रिजेक्ट होने पर बहुत दुख हुआ।"

अगर हम अनुप्रिया गोयंका के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि वाईआरएफ के साथ में उन्होंने दो फिल्मों में काम किया है। वॉर और टाइगर जिंदा है दोनों ही फिल्मों में उनको देखा गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि दोनों ही फिल्मों में अनुप्रिया गोयंका की एक्टिंग काफी ज्यादा पसंद की गई है।

More from Filmibeat

Read more about: sultan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X