Anupamaa में आने वाला है भयंकर ट्विस्ट, अनुज के मौत की साजिश रचेंगे शो के मेकर्स?

Anupamaa Update: गौरव खन्ना, जिन्हें अनुपमा में अनुज के नाम से जाना जाता है, टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कैरेक्टर्स में से एक बन गए हैं। शो के साथ अपनी वापसी करते हुए, गौरव ने टेलीविजन फैंस के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की है। अनुपमा के लगातार टीआरपी चार्ट पर हावी होने का एक कारण स्क्रीन स्पेश में अनुज की मौजूदगी भी है। अब खबर आ रही है कि जल्द ही अनुज की विदाई हो सकती है।
अनुपमा की कहानी में अब तक कई ट्विस्ट और टर्न देखने को मिले हैं। वनराज के विश्वासघात से अनु को अपने जीवन का झटका लगने से लेकर वनराज की दूसरी शादी, अनुज कपाड़िया का अनुपमा की जिंदगी में आना, डांस अकादमी और न जाने क्या-क्या। और अगर टेली एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट पर विश्वास किया जाए, तो टीआरपी बढ़ाने के लिए मेकर्स ओरिजिनल कहानी को फॉलो करने और अनुज की मौत का ट्रैक लाने की योजना बना रहे हैं।
अनुज कपाड़िया जिनका असली नाम गौरव खन्ना है, उनके शो से जाने की हालिया रिपोर्टों ने अनुज और अनुपमा के फैंस को दुखी कर दिया। कई मीडिया आउटलेट्स ने अनुमान लगाया कि अनुज एक कार एक्सीडेंट का शिकार हो जाएगा, जिससे आध्या अकेली रह जाएगी। इन दावों को लेकर सूत्रों से संपर्क साधा किया गया और उन्होंने बताया कि "ये खबरें पूरी तरह से झूठी हैं। इनमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। गौरव, अनुज के रूप में, शो का अभिन्न हिस्सा बने रहेंगे। ये अफवाहें पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं, क्योंकि गौरव शो नहीं छोड़ रहे हैं।"
इस बीच हाल की कहानी की बात करें तो टीवी सीरियल अनुपमा में अनुज और श्रुति की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। जल्द ही शो में नजर आएगा कि श्रुति और अनुज का संगीत फंक्शन घर में ही होने वाला है और इसके लिए अनुपमा केटरिंग की जिम्मेदारी लेने वाली है। अनुपमा अनुज के घर आकर ही खाने का तैयारी करेगी और वहां पर आध्या के ताने भी चालू रहेंगे। शादी में पूरा शाह परिवार भी शामिल होगा। लेकिन फिर भी फैंस को लगता है कि श्रुति या आध्या में से कोई एक MaAn को फिर से मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


Click it and Unblock the Notifications