'वनराज' का असली बेटा देखकर लोग भूले तोषू और समर, बोले 'ये तो पूरा विदेशी लग रहा है'

Sudhanshu Pandey Son Nirvaan: राजन शाही के बैनर तले डायरेक्टर कट प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, स्टार प्लस के शो 'अनुपमा' को 2020 में अपनी शुरुआत के बाद से दर्शकों से खूब प्यार मिला है। रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे ने अनुपमा, अनुज और वनराज के कैरेक्टर को निभाया है, यह पारिवारिक नाटक हफ्ते दर हफ्ते टीआरपी चार्ट पर अपना जादू बरकरार रखने में सफल रहा है। इस बीच सुधांशु पांडे उर्फ वनराज ने एक ऐसा बम छोड़ दिया है कि हर ओर बस उनकी ही चर्चा हो रही है।
रूपाली और गौरव के साथ-साथ एक्टर सुधांशु पांडे भी 'अनुपमा' में अनुपमा के पहले पति वनराज का अहम किरदार निभा रहे हैं और अपनी दमदार परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत रहे हैं। हालांकि, इस वक्त वो अपने असली बेटे निर्वाण को सोशल मीडिया पर पेश करने को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। जी हां, निर्वाण पांडे का 19 फरवरी को जन्मदिन था और इस पल को और खास बनाने के लिए सुधांशु ने अपने बेटे को दुनिया के सामने लाकर खड़ा कर दिया।
टैलेंटेड एक्टर और सिंगर ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की एक तस्वीर पोस्ट की और जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने मैसेज में, उन्होंने इस बात जोर दिया कि समय कितनी तेजी से बीत गया और उनका बेटा निर्वाण एक युवा अडल्ट बन गया है। वायरल फोटो में निर्वाण काले और सफेद रंग का सूट पहने हुए हैं और कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं, जो उनके पिता से काफी मिलता जुलता है।
विशेष मौके पर, सुधांशु पांडे ने लिखा, "और ऐसा लगता है कि आप बड़े होकर एक अच्छे युवा बन गए हैं .. विश्वास नहीं कर सकता कि समय कितनी तेजी से उड़ जाता है .. कल ही आपका जन्म हुआ था, जब मैंने आपको अपने हाथों में पकड़ा था पहली बार और मुझे लगा कि यह भगवान का यह सबसे अच्छा उपहार है... मैं कामना करता हूं कि आप खूब प्यार करें, हमेशा स्वस्थ रहें और सफलता पाएं, मेरा बेटा, मेरा पहला जन्म, मैं आपसे प्यार करता हूं, मेरा बच्चा निर्वाण, जय महाकाल जय श्री राम"
निर्वाण की फोटो देखने के बाद कई लोगों ने सुधांशु की पोस्ट पर कमेंट करना शुरू कर दिया। बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने कहा कि निर्वाण को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई, दुनिया के सबसे बेहतरीन व्यक्तियों में से एक, जिनसे मैं कभी मिला हूं। उनकी विनम्रता और बड़ों के प्रति सम्मान उनकी परवरिश के बारे में बताता है। तुम्हें गर्व होना चाहिए मेरे भाई। दूसरे यूजर ने लिखा-'ये तो टर्किश और इटैलियन लगता है', तीसरे यूजर ने लिखा- 'मुझे पहले लगा कि आपने किसी हैंडसम टर्किश एक्टर की फोटो शेयर की है, आपके पहले बेटे को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई'।


Click it and Unblock the Notifications











