Anupamaa Update: अब अमेरिका जा पहुंची है अनुपमा, अंग्रेजी में डायलॉग सुनकर फैंस का दिमाग चकराया

Anupamaa Update: टीवी शो अनुपमा भारतीय टेलीविजन का एक फेमस सीरियल है। ये शो कई सालों से TRP चार्ट पर राज कर रहा है। अब तक ये शो भारतीयों के दिलों पर राज करता था लेकिन अब इस शो की पहुंच विदेश तक पहुंच गई है।
अमेरिका में भी अनुपमा का जादू
जी हां, अमेरिका में इन दिनों अनुपमा की धूम है। इस शो का अंग्रेजी वर्जन अमेरिकियों को दिखाया जा रहा है और खबर तो यह भी है कि इस भारतीय सीरियल को वहां भी खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में उनका प्रोमो नजर आ रहा है।
आपको बता दें, अनुपमा का ये शो अमेरिका में रात नौ बजे सोमवार से शनिवार आता है और लोग इस सीरियल को बड़ी दिलचस्पी के साथ देख रहे हैं।
अनुपमा की रेटिंग में आई गिरावट
आपको बता दें, रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा इन दिनों काफी खबरों में है। शो हमेशा से ही टीआरपी चार्ट में सबसे ऊपर रहा है, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से इसकी रेटिंग में काफी गिरावट आई है। लीप के बाद की कहानी दर्शकों को इंप्रेस नहीं कर पाई है।
अलीशा को शो से निकाला
लीप के बाद सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा, निधि शाह जैसे कई सितारे शो छोड़ चुके हैं। हाल ही में गौरव खन्ना ने भी शो छोड़ने का ऐलान किया था। हालांकि, अलीशा परवीन के बारे में हाल ही में आई खबर ने सभी को चौंका दिया। अलीशा ने शिवम खजूरिया के साथ लीप के बाद शो में एंट्री की थी। हालांकि, अलीशा को रातों-रात शो से बाहर कर दिया गया। इस खबर ने सभी को चौंका दिया और अलीशा ने भी कहा कि वह इस फैसले से हैरान हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें कोई कारण नहीं बताया गया और अब वह नए प्रोजेक्ट्स के साथ आगे बढ़ेंगी।
यहां देखें वीडियो


Click it and Unblock the Notifications