बंगाली साड़ी में नजर आ रही बुजुर्ग महिला ने टीवी से घर-घर में बनाई पहचान, कभी मोटापे के लिए होती थी ट्रोल

Rupali Ganguly

टीवी की दुनिया में इन दिनों ऐसी कई सारी हसीनाएं हैं जो कि राज कर रही है। लेकिन हाल ही में हमें एक सोशल मीडिया पर वायरल होती हुई तस्वीर नजर आई। जिसमें एक ऐसी हसीना नजर आ रही है जो कि इन दिनों घर-घर में अपना जादू फैलाए हुए हैं। यहां तक कि उनका टीवी सीरियल भी टीआरपी में टॉप पर रहता है। जब-जब सीरियल में इस अभिनेत्री के आंसू निकलते हैं तो दर्शकों की आंखें भी नम हो जाती हैं। अगर आप अभी भी इस लिंक को नहीं समझ पाए हैं तो आपको बता दें कि बंगाली साड़ी में नजर आने वाली ये खूबसूरत अभिनेत्री और कोई नहीं आपकी अपनी अनुपमा यानी कि रूपाली गांगुली है।

बंगाली साड़ी में अनुपमा लग रहीं बेहद खूबसूरत

लेकिन अब आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि रूपाली गांगुली ने ये ओल्ड लुक क्यों ले रखा है? तो आपको बता दें कि ये किसी शूट के लिए उन्होंने लुक लिया हुआ है। इस तस्वीर में रूपाली गांगुली यानी कि आपकी अपनी अनुपमा अपने पति अश्विन कुमार वर्मा के साथ में खड़ी हुई है। अनुपमा की इस तस्वीर को देखकर उन्हें पहचानना काफी ज्यादा मुश्किल हो रहा है। लेकिन फिर भी वह बंगाली ब्यूटी नजर आ रही है औरभले ही इसमें उन्होंने ओल्ड लुक ले रखा है। लेकिन फिर भी वह अभी भी काफी यंग नजर आती है।

टीआरपी में टॉप रहता है रूपाली गांगुली का शो अनुपमा

रूपाली गांगुली ने अपने अनुपमा के किरदार से घर-घर में एक खास पहचान बना ली है। इतना ही नहीं उनके किरदार को लोगों द्वारा भी काफी पसंद किया जाता है। 'अनुपमा' सीरियल की टीआरपी भी टॉप पर बनी रहती है। यहां तक कि अनुपमा और अनुज की केमिस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आई। इन दिनों सीरियल में भी काफी ट्विस्ट और ड्रामा देखने को मिल रहा है। जिसे दर्शक भी चटकारे ले कर देखते हैं।

अनुपमा बन छाई रूपाली गांगुली

अगर हम रूपाली गांगुली के करियर पर नजर डालते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने साराभाई vs साराभाई सीरियल में मोनिशा साराभाई का रोल प्ले किया था। जिसके साथ में वह बिग बॉस के पहले सीजन में भी देखी जा चुकी है। दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला शो बायस्कोप भी उन्होंने होस्ट किया है। टीवी पर सीधी सादी बहू के रूप में नजर आने वाली रूपाली गांगुली को स्टंट शो फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी सीजन 2 में भी देखा गया। लेकिन असल पहचान उन्हें अनुपमा के किरदार से मिली।

Read more about: rupali ganguly
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X