Mahakumbh: अनुपमा उर्फ रुपाली गांगुली ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, पति और बेटे के साथ शेयर कीं तस्वीरें

Anupama aka Rupali Ganguly took a dip in Sangam Mahakumbh: अनुपमा फेम रुपाली गांगुली सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। वह आए दिनों अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ ना कुछ शेयर जरूर ही करती हैं। कभी वह अपने शो के प्रोमो शेयर करती नजर आती हैं तो कभी वह वेकेशन फोटोज़ शेयर करती हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देख लोगों ने रुपाली की जमकर तारीफ की है।
रुपाली गांगुली ने की पूजा अर्चना
हाल ही में रुपाली गांगुली ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रुपाली गांगुली प्रयागराज में अपने परिवार के साथ गई हैं। वह संगम में आस्था की डुबकी लगाती नजर आ रही हैं। शेयर की गई पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि रुपाली गांगुली मां गंगा को नारियल अर्पण करती दिख रही हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में वह पति अश्विन वर्मा और बेटे के साथ डुबकी लगाती दिख रही हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि रुपाली प्रयागराज आकर कितनी खुश हैं।
तस्वीरें देख यूजर्स ने किए यूं कमेंट्स
रुपाली गांगुली फैन्स की वजह से अपना चेहरे छिपाती नजर आईं। इसके बाद रुपाली नौका सवारी भी करती दिखीं। बता दें कि रुपाली गांगुली की इन तस्वीरों पर फैन्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- वाह क्या बात है आस्था की चमक ही अलग होती है। वहीं दूसरे ने लिखा-अच्छा रहा कि आपने चेहरा कवर कर लिया, नहीं तो दिक्कत हो जाती। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आप में भक्ति का भावना देख अच्छा लगा।


Click it and Unblock the Notifications











