ब्रिटेन में खुला बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल

अनुपम खेर का भारत में भी 'ऐक्टर प्रीपेयर्स' नाम से ऐक्टिंग स्कूल चल रहा है.
लंदन के ऐक्टिंग स्कूल में छात्रों को तीन महीने तक प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसमें अनुपम खेर समेत कई अभिनेता और फ़िल्मकार छात्रों को अभिनय के गुर सिखाएँगे.
| मेरे ख़्याल से हर वो व्यक्ति जो झूࢠ बोलता है वो अभिनय कर सकता है. मेरी हिदायत है कि छात्र बॉलीवुड में ओवर-ऐक्टिंग के चलन से बचें |
इस मौके पर अनुपम खेर ने कहा, "मेरे ख़्याल से हर वो व्यक्ति जो झूठ बोलता है वो अभिनय कर सकता है. "
साथ ही उन्होंने हिदायत दी कि छात्र बॉलीवुड में ओवर-एक्टिंग के चलन से बचें.
उन्होंने कहा, "भारत और विदेशों में अभिनय का तरीका बदल गया है."
ऐक्टिंग स्कूल की शुरुआत के मौके पर एक छात्र रंजीत सिंह शुभ का कहना था, "मुझे लगता है कि ज़िंदगी की सबसे बड़ी विफलता यही होती है कि आप अपना मकदस पाने की कोशिश ही न करें. इसलिए मैं यहाँ आया हूँ, अब देखते हैं."
रंजीत ने कहा कि उन्हें भारतीय सिनेमा बहुत पसंद है और वे हमेशा से सही अभिनय करना चाहते थे.
अनुपम खेर ने कहा कि विश्व के अन्य शहरों में भी ऐसे स्कूल खोलना चाहेंगे.


Click it and Unblock the Notifications