बाबा रामदेव के साथ पुलिस ने किया जघन्य अपराध : अनुपम खेर

मशहूर फिल्म अभिनेता अनुपम खेर जो कि अन्ना हजारे के मुहीम में सबसे आगे थे ने टि्वटर पर लिखा है कि पुलिस और प्रशासन ने रामलीला मैदान में बाबा और बाबा के लोगों के साथ जो कुछ भी किया वो अनुचित, अलोकतांत्रिक एवं शर्मनाक है। जबकि शेखर कपूर ने बाबा पर इस तरह की कार्रवाई सरकार की कमजोरी जाहिर करती है।
तो वहीं साथिया फेम विवेक ओबरॉय ने लिखा है कि सरकार को बाबा को शांत कराने के लिए औरतों और बच्चों पर डंडा चलाना पड़ा जो उसकी बुजदिली शामिल करती है। प्रीतिश नंदी ने कहा कि बाबा के साथ प्रशासन का रवैया गलत और शर्मनाक है। मैं बाबा का समर्थक नहीं लेकिन बाबा के खिलाफ हुई इस हरकत का विरोध करता हूं।
;More from Filmibeat
anupam kher अनुपम खेर कालाधन टि्वटर पुलिस बाबा रामदेव भ्रष्टाचार baba ramdev black money congress corruption lathicharge police twitter


Click it and Unblock the Notifications











