ओम पुरी ने क्या गलत कहा : अनुपम खेर

अनुपम खेर ने अपने टि्वटर अकाउंट टि्वट किया है कि 'मैं मानता हूं कि ओम पुरी ने जो भी रामलीला मैदान में नेताओं के खिलाफ कहा है, उसमें से कुछ भी गलत नहीं है। मैं ओमपुरी के समर्थन में खड़ा हूं। उन्होंने जो कुछ भी कहा है वो करोड़ों लोग अपने घर में भी यही कहते हैं फर्क इतना है कि उन्होंने बस इसे सबके सामने कह दिया है।'
इतना ही नहीं अनुपम खेर ने तो टि्वटर पर एक मुहीम छेड़ दी है। वो अब लोगों से राय जानने की कोशिश भी कर रहे हैं। अनुपम लिखते हैं ओमपुरी एक महान कलाकार हैं। उन्होंने हम सभी भारतीय लोगों के विचार को ही आवाज़ दिया है। मैं उनके साथ खड़ा हूं, क्या आप हैं ?
अनुपम खेर अन्ना हजारे के आंदोलन में शुरू से ही खुल कर अपने विचार व्यक्त करते चले आएं हैं। ओमपुरी के द्वारा माफी मांग लेने के बाद भी लोकसभा में कई सांसदों ने ओमपुरी के भाषण के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। इस नोटिस को लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने विशेषाधिकार समिति के पास भेज दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











