VIDEO: पैसे दे दो कान्स आ जाओ.. अनुपम मित्तल का हैरान करने वाला खुलासा, बोले- ऐसा लगता है जुहू अंधेरी आ गए हैं

Anupam Mittal On Cannes Film Festival Paid Entry: शादी डॉट कॉम के फाउंडर और शार्क टैंक के जज अनुपम मित्तल ने हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल और रेड कार्पेट को लेकर ऐसा हैरान करने वाला खुलासा कर दिया है कि हर कोई सन्न रह गया है। दरसअस, पहले भी इस तरह की खबरें आई थीं कि इंफ्लुएंसर्स और सेलेब्स से पैसे लेकर कान्स में एंट्री कराई जा रही है। इसी को लेकर अब अनुपम मित्तल ने अपनी राय रखी है।
इस बार कान्स में फिल्ममेकर्स और एक्टर्स के अलावा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी शामिल हुए। इनमें भारत के कई पॉपुलर चेहरे भी नजर आए। ऐसे में शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने कुछ दिनों पहले एक ट्वीट किया और अपनी राय देते हुए कहा कि अब कान्स में कोई भी शामिल हो जाता है।
उन्होंने कहा, एक वक्त था जब केवल सबसे ज्यादा फेमस लोग जा सकते थे और अब कोई भी कान्स में चला जाता है। हालांकि उन्होंने इस दौरान किसी का भी नाम नहीं लिया है। इसके साथ ही अनुपम मित्तल ने कहा कि, "ऐसा लगता है कि जुहू अंधेरी आ गए हैं।" यहां देखिए उनका पूरा वीडियो:
अनुपम मित्तल के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, "आप किसका मजाक उड़ा रहे है, अगली बार टैग कर देना।" एक अन्य यूजर ने कहा, "नमिता थापर को डायरेक्ट टैग करो, क्यों एनीबडी का रोना।" एक और यूजर ने कहा, "कौन फेमस है, शायद अब इसकी परिभाषा बदल चुकी है।"


Click it and Unblock the Notifications











