ये महिला नहीं जानती कि मर चुके है सतीश कौशिक, आज भी पूछती है हालचाल, अनुपम खेर का खुलासा

Anupam Kher on Satish Kausik Demise- मशहूर फिल्ममेकर और एक्टर सतीश कौशिक का निधन पिछले साल हो गया था। उनके निधन से लोग शॉक्ड थे और इंडस्ट्री ने एक दमदार टैलेंट खो दिया था।
सभी जानते हैं कि वो अब इस दुनिया में नहीं है। लेकिन एक महिला ऐसी भी है जिसको ये नहीं बताया गया है कि सतीश कौशिक का निधन हो चुका है। वो महिला आज भी हाल चाल पूछती है। हम बात कर रहे हैं अभिनेता अनुपम खेर की मां दुलारी खेर की.. जिनको अनुपम खेर ने सतीश के निधन के बारे में नहीं बताया है।
अनुपम खेर ने किया खुलासा
अनुपम खेर सतीश कौशिक को लेकर बात कर रहे थे। उन्होने इमोशनल होकर कहा कि, "मेरी मां को नहीं पता कि सतीश चले गए हैं। वह मुझसे उन्हें रात के खाने पर बुलाने के लिए कहती रहती हैं, लेकिन मुझमें उन्हें बताने की हिम्मत नहीं है। मुझे उम्मीद है कि यह वैसा ही रहेगा।" जैसे ही अनुपम खेर ने ये बात बताई लोग काफी हैरान हैं। सभी जानते हैं कि अनुपम खेर और सतीश कौशिक काफी अच्छे दोस्त थे और अक्सर साथ में नजर आते रहते हैँ। अनुपम नहीं चाहते हैं कि उनकी मां दुलारी को ये बात पता चले।
चर्चा में रहते हैं अभिनेता
अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में वो एक वीडियो को लेकर ट्रोल किए गए थे। इस दौरान उन्होने एक कंघी वाले की मदद की थी और 400 रुपए देकर वीडियो बना लिया था। इसके बाद लोगों ने खरी खोटी सुनाई थी।
एक ने लिखा था, ''हेल्प कर वीडियो...पोस्ट करना अच्छा नहीं होता।'' एक ने लिखा, ''मैं तो जरूरतमंद को 500 खुद देती हूं।'' हालांकि इन कमेंट्स पर अभिनेता की तरफ से कोई रिेएक्शन नहीं आया था।


Click it and Unblock the Notifications











