अनुपम खेर ने पत्नी किरण खेर को जन्मदिन पर किया विश, सिंकदर की शादी को लेकर कही ये बात!
लोकसभा सदस्य और दिग्गज अभिनेत्री किरण खेर (Kirron Kher) आज अपना 70वां जन्मदिन मन रही है। उनके पति अनुपम खेर ने अपनी पत्नी किरण खेर (Kirron Kher) को सुबह सोशल मीडिया पर विश करते हुए अनुपम खेर ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। हालांकि इसी पोस्ट में उन्होंने अपनी उस परेशानी के बारे में भी बता दिया है जिसका हल वो जल्द से जल्द चाहते हैं। अनुपम खेर ने इस पोस्ट में जिस परेशानी की बात कही है वो हर घर की कहानी और और माँ बाप की दिल की इच्छा होती है।
आपको बता दें कि अनुपम खेर (Anupam Kher) ने किरण खेर (Kirron Kher) के साथ अपनी नई-पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने बेटे सिकंदर खेर (Sikander Kher) के साथ भी किरण की एक फोटो इस पोस्ट में डाली है।

अनुपम खेर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरी सबसे प्यारी किरण। ईश्वर तुम्हें दुनिया की सारी खुशियां तुम्हारी झोली में डालें। तुम्हें एक लंबी आयु, स्वस्थ और सुकून भरी जिंदगी मिले।
तुम्हारी जिंदगी यूँही हस्ते हुए गुज़रे। तुम ईश्वर की बनाई सबसे खास इंसान हो।' अनुपम खेर ने लिखा, 'तुम ऐसे ही कई सालों तक चंडीगढ़ के लोगों की सेवा करती रहो।'
अनुपम खेर ने इसके बाद अपने गंभीर शब्दों को थोड़ा मजाकिया फील देते हुए लिखा, 'ईश्वर करे जल्दी से जल्दी सिकंदर की शादी हो जाए।' इसके बाद अनुपम खेर ने टेंशन में दांत पीसने वाला इमोजी भी बना दिया है। उन्होंने लिखा कि बस इतनी सी मेरी दुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











