अनुपम खेर को 'एशियन अवार्ड'

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर को 'सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक', 'ब्राइड एंड प्रीजुडिश' और 'बेंड इट लाइक बेक्खम' में शानदार अभिनय के लिए यहां 'एशियन अवार्ड' से नवाजा गया।

पुरस्कार समारोह मंगलवार को हुआ। खेर हालांकि वहां उपस्थित नहीं थे। लेकिन उन्होंने वीडियो संदेस से समारोह के व्यवस्थापकों को धन्यवाद दिया।एशियन अवार्ड ब्रिटेन का इकलौता सम्मान है जो ब्रिटेन सहित एशियाई मूल के व्यक्तियों को उनकी उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।

यह अवार्ड कला, व्यवसाय व उद्यमशीलता, तकनीक और खेल से जुड़े प्रतिभाशाली व्यक्तियों को दिया जाता है। एशियन अवार्ड समारोह ग्रॉसवेनर हाउस में हुआ। लंदन 2012 ओलिंपक मास्टरमाइंड लॉर्ड सेबेस्टीयन ने समारोह की मेजबानी की।

चीनी-अमेरिकी मार्शल आर्ट के कलाकार व अभिनेता ब्रूस ली को 'फाउंडर अवार्ड' और ब्रिटेन के अभिनेता को 'फेलोशिप अवार्ड' दिया गया।

भारत के उद्योगपति अदि गोदरेज को उद्यमशीलता पुरस्कार दिया गया। इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति, एस्सार ग्रुप के वाइस चेयरमैन रवि रूइया और भारत-अमेरिका के कंप्यूटर वास्तुकार अजय भट्ट को भी सम्मानित किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X