..................... Anupam Kher will be seen in the role of JP Narayan in the film Emergency, first look is out Emergency फिल्म में JP Narayan के किरदार में नजर आएंगे Anupam Kher, फर्स्ट लुक आया सामने - Hindi Filmibeat

Emergency फिल्म में JP Narayan के किरदार में नजर आएंगे Anupam Kher, फर्स्ट लुक आया सामने

By Filmibeat Desk

Emergency फिल्म से अब एक और एक्टर का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। Kangana Ranaut फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री Indira Gandhi का किरदार निभाती दिखाई देंगी जिसका लुक कुछ दिन पहले रिलीज किया गया था। वहीं इस फिल्म से अब Anupam Kher का भी लुक सामने आया है। वो JP Narayan के रोल में नजर आएंगे। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की मच अवेटेड फिल्म इमरजेंसी (Emergency) का टीजर बीते दिनों रिलीज हुआ।

इस फिल्म में कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) के किरदार में नजर आएंगी जिसकी छोड़ी सी झलक टीजर में दिखाई दी थी। इस फिल्म से कंगना का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया था जो लोगों को खूब भा रहा है।

anupam kher, अनुपम खेर, इमरजेंसी

इसी बीच अब फिल्म के एक और बड़े किरदार का भी फर्स्ट लुक सामने आया है जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर शुरू हो गई है। इस फिल्म से अनुपम खेर का फर्स्ट लुक सामने आया है।

वो जय प्रकाश नारायण का रोल निभाते हुए नजर आएंगे। अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये लुक शेयर किया है। फिलहाल ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म में जेपी नारायण को लेकर क्या क्या दर्शकों को दिखाया जाएगा।

क्या होगा कंगना की 'इमरजेंसी' में

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' में इंदिरा के शासन के दौरान 'आपातकाल' को लेकर लिए गए फैसले को दिखाया जाएगा। इंदिरा गांधी के इस फैसले पर खूब बवाल हुआ था और ये अब तक के सबसे विवादित फैसले में गिना जाता है।

1971 में उनके खिलाफ जब चुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगा तो इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साल 1975 के लोकसभा चुनाव को रद्द कर दिया गया और 6 सालों का बैन लगा दिया गया।

विपक्ष ने मौके का फायदा उठाते हुए इंदिरा से इस्तीफा मांगा, उनके खिलाफ प्रदर्शन किया लेकिन झुकने के बजाए इंदिरा ने आपातकाल की घोषणा कर दी। प्रेस की आजादी पर रोक लग गई और कई बड़े फेरबदल हुए। इस फैसले से नाराज जनता ने उन्हें 1977 के चुनाव में हरा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X