अनुपम खेर की पत्नी और बीजेपी सांसद किरण खेर ब्लड कैंसर से पीड़ित, सामने आयी बड़ी डिटेल !

By Filmibeat Desk

चंड़ीगढ़ की सांसद एक्ट्रेस किरण खेर की बीमारी को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आयी है। अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर की गैरमौजूदगी पर विपक्ष ने कई तरह के आरोप लगाए। मामला यहां तक पहुंच गया कि विपक्ष की तरफ से मोमबत्ती लेकर उन्हें खोजने के लिए एक अभियान भी चलाया गया।

इसके बाद बुधवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने मीडिया से बातचीत में ये खुलासा किया कि सांसद किरण खेर मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं।

Kirron Kher,

ये ब्लड कैंसर का एक प्रकार है। किरण खेर को इसकी जानकारी पिछले साल के अंत से हुई है। 11 नवंबर को उनके बाएं हाथ में फ्रैक्चर हुआ। जिसके बाद उन्होंने चंड़ीगढ़ में अपना इलाज करवाया।

मल्टीपल मायलोमा

मल्टीपल मायलोमा

इलाज के दौरान किरण खेर को पता चला कि उन्हें मल्टीपल मायलोमा है। इसके बाद वह चार दिसंबर को मुंबई चली गईं। उनकी ये बीमारी बाएं हाथ और दाहिने कंधे तक फैल गई है।

बीमारी से हो रही हैं ठीक

बीमारी से हो रही हैं ठीक

सूद ने ये भी जानकारी मीडिया से शेयर करते हुए बताया कि बीमारी उनके हाथ और कंधे से खत्म हो रही है। वह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट नहीं हैं। उन्हें सिर्फ इलाज के लिए जाना पड़ता है।

ये है मल्टीपल मायलोमा

ये है मल्टीपल मायलोमा

आपको बता दें कि मल्टीपल मायलोमा ब्लड कैंसर का एक प्रकार है। इस बीमारी में खून को सफेद और बल्ड सैल संबंधी दिक्कत आती है। पहले इसका इलाज नहीं होता था, लेकिन अब इस बीमारी का इलाज संभव है।

अनुपम खेर की पत्नी

अनुपम खेर की पत्नी

बता दें कि किरण खेर और अनुपम खेर की शादी को 35 साल का वक्त गुजर चुका है।ये दोनों की शादी के दौरान की तस्वीर है।

किरण खेर की फिल्में और स्टाइल

किरण खेर की फिल्में और स्टाइल

किरण खेर वीर जारा, देवदास,दोस्ताना कई नई पुरानी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। वह इंडियाज गॉट टैलेंट'को भी जज कर चुकी हैं। अपनी शानदार साड़ी के लिए वो जानी जाती हैं।

किरण खेर की उम्र और स्टाइल

किरण खेर की उम्र और स्टाइल

68 साल की उम्र में भी वह साड़ी में अपने खूबसूरत देसी लुक के लिए काफी पसंद की जाती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X