500 से ज्यादा फिल्मे कर चुके अनुपम खेर CV अप्डेट कर मांग रहे काम, लिंक्डइन पर खुद को बताया स्ट्रगलिंग एक्टर

Anupam Kher Updated CV On Linkdin

Anupam Kher Updated CV On Linkdin: सुपरस्टार अनुपम खेर बॉलीवुड में लगभग हर तरह का किरदार निभा चुके हैं। ऐसे में ये सुपरस्टार अगर सीवी अप्डेट कर काम मांगे ये काफी हैरान वाली बात होगी। लेकिन अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर ऐसा ही किया है। अनुपम खेर ने लिंकडिन पर अपना अप्डेट सीवी शेयर करते हुए खुद को स्ट्रगलिंग एक्टर बताया है। ये उनकी सादगी को साफ बयान करता है।

अनुपम खेर ने इस सीवी में अपने फिल्मी करियर से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ तक, के बारे में कई राज बताए हैं। 'सारांश' और 'कुछ कुछ होता है' जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन भूमिकाओं के लिए फेमस अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर अपना सीवी पोस्ट कर प्रशंसकों को चौंका दिया। लिंक्डइन पर सीवी में उनके चार दशक लंबे करियर और जीवन के अनुभवों को दिखाया गया है।

सीवी के जरिए अनुपम खेर ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ की ओर लोगों का ध्यान खींचा है, जिसमें न सिर्फ उनकी अभिनय क्षमता बल्कि उनके जीवन की चुनौतियों को भी बहुत अच्छे से पेश किया गया है। उन्होंने बायोडाटा अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है और लिखा, 'हर पांच साल बाद मैं अपना बायोडाटा अपडेट करता हूं! सौभाग्य से मेरे पेशे में कोई आयु सीमा नहीं है। आशा है कि आपको मेरा बायोडाटा पसंद आएगा!!! जय हो! #रिज्यूम #आशावाद।'

इस बायोडाटा में अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी फिल्मोग्राफी के अलावा खुद को सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं एक अच्छे व्यक्ति के रूप में भी दिखाया है। स्क्रीन पर 500 किरदार निभाने अनुपम खेर ने खुलासा किया है कि उनकी सबसे धमाकेदार भूमिका अभी आनी बाकी है। अनुपम खेर के सीवी का सबसे दिलचस्प हिस्सा यह था कि उनके जीवन में कई चुनौतियां आईं, फिर भी उन्होंने हमेशा धमाकेदार वापसी कर सभी का दिल जीता। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि जब तक मुझे ऐसा किरदार नहीं मिल जाता, जिसे करके एक अलग सा सुकून मिले तब तक मैं स्ट्रगलिंग एक्टर ही रहने वाला हूं।

Read more about: anupam kher bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X