..................... The Vaccine War का ऐलान करते ही बुरी तरह ट्रोल हुए अनुपम खेर Anupam Kher trolled badly as he announced The Vaccine War, people said – another propaganda - Hindi Filmibeat

The Vaccine War का ऐलान करते ही बुरी तरह ट्रोल हुए अनुपम खेर, लोग बोले- एक और प्रोपेगेंडा

he vaccine war

विवेक अग्निहोत्री ने जब से फिल्म द कश्मीर फाइल्स बनाई है तब से ही वो काफी चर्चा में रहते हैं और अक्सर इस फिल्म को लेकर आज भी चर्चा होती रहती है। लेकिन इस वक्त एक और फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है जिसको विवेक अग्निहोत्री बना रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्म द वैक्सीन वॉर की.. इस फिल्म को लेकर अभिनेता अनुपम खेर ने एक ट्वीट किया है जो कि चर्चा में है।

जी हां, अनुपम खेर ने इस फिल्म का ऐलान करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो शूटिंग क्लैप लिए हुए हैं। अनुपम खेर ने तस्वीर के साथ लिखा है, ''मेरी 534वीं फिल्म की घोषणा! #TheVaccineWar, विवेक अग्निहोत्री के द्वारा फिल्म निर्देशित की जा रही। आकर्षक और प्रेरणादायक! जय हिन्द!''

ट्रोल किया जा रहा है

ट्रोल किया जा रहा है

जैसे ही ये तस्वीर सामने आई इसको काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। जैसे ही इस फिल्म को लेकर अनुपम खेर ने पोस्ट किया उनको काफी ट्रोल किया जा रहा है और कई तरह की बातें की जा रहीं हैं।

एक यूजर ने लिखा

एक यूजर ने लिखा

एक यूजर ने लिखा, ''चलो एक और propogenda film ... मुझे उम्मीद है कि आपलोगों को बहुत जल्द #BharatRatna मिलने वाला है।'' इसके अलावा एक ने लिखा, ''कितनी प्रोपगेंडा फिल्म बनाएंगे, एक से मन नही भरा।''

कश्मीर फाइल का पैसा खतम हो रहा है क्या?''

कश्मीर फाइल का पैसा खतम हो रहा है क्या?''

जबकि एक का कहना है कि, ''कश्मीर फाइल का पैसा खतम हो रहा है क्या?'' हालांकि इन कमेंट्स पर अनुपम खेर का रिएक्शन नहीं आया और ना ही विवेक अग्निहोत्री ने किसी तरह का रिएक्शन दिया है।

बवाल हुआ था

बवाल हुआ था

द कश्मीर फाइल्स की रिलीज के बाद काफी बवाल हुआ था और लोगों ने कहा था कि फिल्म की कहानी एकतरफा दिखाई गई है और इसको लेकर विरोध भी हुआ था।

द वैक्सीन वॉर कैसी होती है

द वैक्सीन वॉर कैसी होती है

हालांकि द वैक्सीन वॉर कैसी होती है ये तो आने वाला समय ही बताएगा। अनुपम खेर अक्सर अपने पोस्ट से खबरों का हिस्सा रहते हैं और कभी कभी ट्रोल भी कर दिए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X