सिंगापुर पहुंचे अनुपम खेर

साथ ही कल यानी 4 नवंबर को विजया बाई की बुक लांच के अवसर पर अनुपम खेर लेखिका किशोरी अमोंकर और रीमा से भी काफी समय बाद मिले। अनुपम खेर ने बताया कि विजया मेहता उनकी गुरु हैं। वो बहुत अच्छी एक्टर, टीचर और निर्देशक हैं। उनके बुक लांच में जाकर अनुपम खेर काफी खुश हैं।
हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार अनुपम खेर के साथ टॉप 5 एक्टरों में हॉलीवुड एक्टर ली बिंगबींग (चाइना), ली ब्यूंग हुन (साउथ कोरिया), ल्को उवाइस (थाइलैंड) और आरोन क्वोक (हांग कॉंग) शामिल हैं। अपनी खुशी को जाहिर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा "हैप्पी टू शेयर हॉलीवुड रिपोर्टर ने अपने लेटेस्ट ईश्यू में मुझे एशिया के टॉप 5 एक्टरों में शामिल किया है। इकलौता मैं भारतीय हूं। जय हो।"
अनुपम खेर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत आगमन से शुरुआत की थी लेकिन उन्हें पहचान मिली महेश भट्ट की फिल्म सारांश से। उसके अलावा डैडी, कर्मा जैसी फिल्मों से अनुपम खेर ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग की झलक सभी को दिखायी। साथ ही अनुपम खेर ने बेंडिट लाइक बेखम और ब्राइड एंड प्रेजुडिस जैसी इंटरनेशनल फिल्मों में भी काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications











