सच हुआ अनुपम खेर का सपना

By Staff

हॉलीवुड के प्रख्यात फिल्मकार वुडी एलेन द्वारा साइन किए जाने के बाद अभिनेता अनुपम खेर ने कहा है कि यह उनके लिए किसी सपने के सच होने सरीखा है। खेर ने इस संबंध में बताया, "दोपहर में सारांश की स्क्रीनिंग के दौरान लोगों की अभीभूत प्रतिक्रिया और अब यह समाचार यकीनन वुडी एलेन की फिल्म में काम करना मेरे लिए किसी सपने के सच होने सरीखा है।"

दरअसल रविवार सुबह ही अनुपम के अंतर्राष्ट्रीय एजेंट ने उन्हें यह समाचार भेजा कि वह वुडी एलेन की नई फिल्म का हिस्सा होंगे। खेर ने कहा, "पिछले वर्ष मैंने एक और अंतर्राष्ट्रीय फिल्मकार आंग ली की फिल्म में काम किया था और अब वुडी एलेन के साथ। आखिर कोई कलाकार अपने करियर के 25वें वर्ष में इससे अधिक और क्या चाह सकता है।"

फिल्म में उनकी भूमिका के बारे में खेर ने कहा, "आपको लगता है मुझे उसकी परवाह है। मुझे सिर्फ इतना पता है कि मैं फ्रीडा पिंटो के पिता की भूमिका निभा रहा हूं। मुझे सिर्फ एक दृश्य करने को मिलता तो भी मैं करता। मैं वुडी एलेन की फिल्में देखकर बड़ा हुआ हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X