पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनेगी फिल्म..ये एक्टर निभाएंगे उनका किरदार!
Anupam Kher to play former PM Manmohan singh character in movie on Sanjay Baru book, अनुपम खेर संजय बारू की किताब में पूर्व प्रधानमंत्री अनुपम खेर की भूमिका निभाएंगे।
बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक अनुपम खेर जल्द ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका में नजर आएंगे। संजय बारू की किताब द एक्सिडेंट प्राइम मिनिस्टर पर जल्द किताब बनाई जाएगी जिसमें मनमोहन सिंह के पहले कार्यकाल को दिखाया जाएगा।
[#PictureShuru: दीवाली 2018 का खान धमाका शानदार ही होगा!]
यह फिल्म 2018 अंत तक रिलीज की जाएगी तो वहीं 2019 में लोकसभा चुनाव भी होने हैं।फिल्म का पहला लुक 7 जून को रिलीज किया जाएगा। इसे प्रोड्यूस सुनील वोहरा कर रहे हैं। उनका मानना है कि फिल्म एक बहुत ही बड़ी राजनीतिक ड्रामा होगी।इसका स्क्रीनप्ले हंसल मेहता ने लिखा है। इस फिल्म से विजय गट्टे अपनी डायरेक्शन पारी की शुरूआत करेंगे।

फिल्म में मनमोहन सिंह के किरदार के लिए अनुपम खेर के किरदार को फाइनल कर लिया गया है तो वहीं बाकी कास्ट के लिए अभी ऑडिशन चल रही है। जल्द ही सारी प्रक्रिया पूरी कर फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी।अनुपम खेर ने भी इस बात की पुष्टि की उन्होंने फिल्म के लिए हां कर दी है।
पॉपुलर डेली अखबार इकोनॉमिक्स टाइम्स से बातचीत में अनुपम खेर ने कहा कि "समकालिन इतिहास से जुड़े किसी भी शख्स का किरदार निभाना आसान नहीं है क्योंकि तुरंत तुलना की जाएगी। लेकिन मैं इस चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।" आपको बता दें कि संजय बारू की किताब द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर के बाद काफी ज्यादा तूफान खड़ा हो गया था और कांग्रेस की काफी किरकिरी भी हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











