Anupam Kher ने लुटाया अनिल कपूर पर प्यार, बताया सच्ची दोस्ती का मतलब

Anupam Kher: बॉलीवुड के शानदार कलाकार अनुपम खेर और आनिल कपूर की दोस्ती जग जाहिर है, दोनों की दोस्ती हमेशा ही सोशल मीडिया पर और पार्टी में या फैमली फंक्शन में देखने को मिल ही जाती है। हाल ही में अनुपम खेर ने अनिल कपूर के लिए प्यारा सा वीडियो साझा करके प्यार लुटाया है। फैंस इस वीडियो को देखकर काफी खुश हो रहे हैं।
दरअसल बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारा सा और खूबसूरत सा वीडियो साझा किया है, जो कि अनिल कपूर के साथ का है। यह वीडियो जी सिने अवॉर्ड के दौरान का है।
अनुपम ने वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, 'अगर हम दोनों मुंबई में होते हैं तो मैं और अनिल कपूर दिन में कम से कम दो बार तो मिलते ही हैं पर यहां ऐसे मिल रहे हैं जैसे एक साल से नहीं मिले हो। शायद इसी को दोस्ती कहते हैं।'
उन्होंने आगे लिखा, 'वैसे शायद यह वीडियो हमारे दोस्त सतीश को बिल्कुल अच्छा नहीं लगेगा, लेकिन हमारी दोस्ती हमेशा बनी रहेगी'। गौरतलब है कि आनिल कपूर , अनुपम खेर के अलावा सतीश भी इन दोनों के काफी खास मित्र में से एक हैं, तीनों का ग्रुप है।
इस वीडियो में 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्माता विवेक अग्निहोत्री भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अनुपम ब्लैक कलर के फॉर्मल कोट में नजर आ रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड के एवरग्रीन हीरो अनिल कपूर ब्लू कलर के सूट में बेहद डैशिंग लग रहे हैं।
गौरतलब है कि अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिंव रहते हैं। अभिनेता फैंस के बीच अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़े किस्से और विचार साझा करते रहते हैं। अनुपम के वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' में नजर आने वाले हैं, जिसकी कहानी कोरोना महामारी पर बेस्ड होगी।


Click it and Unblock the Notifications
