..................... Anupam Kher shares video of Varun Dhawan new house have a look - Hindi Filmibeat

वरुण धवन को देख आपको आएगी 'तुलसी वीरानी' की याद..देखिए VIDEO

By Shweta

हमने आपको पहले ही बताया था कि वरुण धवन ने मुंबई में एक नया फ्लैट लिया है और वो खुद इसमें शिफ्ट कर चुके हैं। कल वरुण धवन ने अपने घर पर हाउस पार्टी दी जिसमें उनके कई दोस्त और फैमिली फ्रेंड्स शामिल हुए। वरुण धवन की इस पार्टी में अनुपम खेर भी शामिल हुए।

अनुपम खेर डेविड धवन के खास दोस्त हैं और अनुपम खेर ने खुद उनके घर का वीडियो शेयर किया है जिसमें वरुण धवन गेट खोलकर बिल्कुल क्योंकि सास भी कभी बहु थी के तुलसी वीरानी के अंदाज में घर में स्वागत कर रहे हैं और उन्हें पूरा घर दिखा रहे हैं।

ये वीडियो काफी मजेदार है और साथ ही इसमें आप वरुण धवन का नया शानदार घर भी देख पाएंगे। वरुण धवन ने वाकई अपने लिए बहुत ही खूबसूरत फ्लैट लिया है। उन्होंने तस्वीर भी शेयर की जिसमें उनके परिवार के अलावा उनकी कथित गर्लफ्रेंड नताशा दलाल नजर आ रही हैं।

वरुण धवन के लिए 2017 बहुत ही अच्छा साल रहा है। उन्होंने इस साल बद्रीनाथ की दुल्हनिया और जुड़वा 2 जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनकी अगली फिल्म अक्टूबर हो जाएगी जो काफी सीरियस फिल्म है। वरुण धवन पहले भी बदलापुर में दिखा चुके हैं कि वो रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों के अलावा सीरियर किरदार भी बखूबी निभा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X