..................... Anupam Kher Shares Video Of Explosions Cousin Message From Jammu After Pakistani Missile Attack - Hindi Filmibeat

Anupam Kher ने शेयर किया पाकिस्तानी हमले का वीडियो, भारतीय सेना ने इस तरह हवा में ही चूर किए उनके अरमान

Anupam Kher

Anupam Kher On Pakistan Attack: भारत और पाकिस्तान के बीच इस वक्त तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। 22 अप्रैल को पहलगाम हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गईं। जिसकी जवाबी कार्रवाई में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। जिसके बाद भारत और पाकिस्तान की सीमा पर लगातार हमले हो रहे हैं।

अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो

इस बीच बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने 8 मई को एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें जम्मू के आसमान में रात के समय जोरदार धमाके और रोशनी दिख रही है। ये धमाके भारत की एयर डिफेंस सिस्टम S-400 के जरिए पाकिस्तान की तरफ से दागी गई 8 मिसाइलों को रोकने के दौरान हुए।

पाकिस्तान ने जम्मू के कई इलाकों - जैसे जम्मू एयरपोर्ट, सांबा, आर.एस. पुरा और अर्निया - को निशाना बनाकर मिसाइलें दागी गईं, लेकिन भारत की ताकतवर S-400 सिस्टम ने सभी मिसाइलों को हवा में ही धूल चटा दी। इस वजह से किसी को चोट नहीं आई और खबर लिखे जाने तक किसी भी जान-माल की हानि की खबर नहीं आई है।

अनुपम खेर के भाई ने बताए जम्मू के हालात

अनुपम खेर, जो जम्मू से हैं, उन्होंने बताया कि यह वीडियो उनके भाई सुनील खेर ने भेजा है। उन्होंने लिखा- "मेरे कजिन भाई सुनील खेर ने अपने जम्मू के घर से मुझे ये वीडियो भेजा है। मैंने उन्हें तुरंत फोन कर पूछा कि सब ठीक है या नहीं? तो वो मुस्कुराकर बोले- 'भैया! हम भारत में है! हम हिंदुस्तानी है। हमारी सुरक्षा भारतीय सेना और माता वैष्णो देवी कर रही हैं। आप टेंशन मत लो। वैसे भी कोई भी मिसाइल हम जमीन पर नहीं लगने दे रहे। जय माता की! भारत माता की जय।'"

इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने सराहा और जम्मू के लोगों के जज्बे की तारीफ की। ये घटना ऑपरेशन सिंदूर के अगले दिन हुई। यह ऑपरेशन भारत ने जम्मू-कश्मीर के पाहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले (जिसमें 26 लोग मारे गए) के जवाब में शुरू किया है। भारत की इस सख्त कार्रवाई से साफ है कि अब वो आतंकवाद और हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगा।

Read more about: anupam kher
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X