..................... अनुपम खेर ने शाहरुख खान और जैकी श्रॉफ के साथ शेयर की एक तस्वीर | Anupam Kher shares a throwback picture with Shahrukh Khan and Jackie Shroff - Hindi Filmibeat

अनुपम खेर ने शाहरुख खान और जैकी श्रॉफ के साथ शेयर की एक पुरानी तस्वीर- टाइगर श्रॉफ ने किया कमेंट

बीते दिन अभिनेता अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अनुपम खेर के साथ शाहरुख खान और जैकी श्रॉफ भी दिख रहे हैं। इस तस्वीर से इनकी ऑफ स्क्रीन दोस्ती का अंदाजा लगाया जा सकता है। तस्वीर के साथ अनुपम खेर ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। वहीं, टाइगर श्रॉफ ने इस पर कमेंट भी किया है।

फोटो शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा- "जब सीधे कैमरा में देखना स्टाइल हुआ करता था। हां, अगर आप जैकी श्रॉफ हो तो नहीं। जब खाने की प्लेट हाथ में होना आम बात थी। जब प्लेन कुर्ता पैजामा पार्टी ड्रेस हुआ करती थी। मेरी एलबम से निकली यादें। दोस्त, एक्टर्स, पुरानी तस्वीर, यादें।"

Anupam Kher

इस तस्वीर पर जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ ने कमेंट करते हुए लिखा- शानदार। वहीं, एकयूजर ने लिखा, 'साधारण और आज के समय से ज्यादा अच्छा।' इस तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं।

बता दें, अनुपम खेर और शाहरुख खान काफी पुराने दोस्त हैं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जैसे कि 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', मोहब्बतें आदि। वहीं, जैकी श्रॉफ और अनुपम ने 'काश', 'राम लखन' और 'परिंदा' जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया।

एक शो के दौरान शाहरुख ने अनुपम खेर की तारीफ करते हुए कहा था कि अनुपम शानदार अभिनेता हैं और एक्टिंग के मामले में मैं इनके सामने कुछ भी नहीं हूं।

हाल ही में अनुपम खेर ने फिल्म इंडस्ट्री में 37 साल पूरे किये हैं। अपनी डेब्यू फिल्म 'सारांश' से जुड़ी यादों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अभिनेता ने कहा कि, अगर उन्हें पहली फिल्म 'सारांश' नहीं मिली होती तो वह ये उपलब्धि हासिल नहीं कर पाते। महेश भट्ट के निर्देशन में बनी यह फिल्म ताराचंद बड़जात्या प्रोड्यूस की थी। साथ ही अभिनेता ने बताया कि 37 सालों में उन्होंने लगभग 518 फिल्में की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X