आपने देखा देसी हैरी पॉटर? अनुपम खेर ने साझा किया फनी वीडियो
कुछ दिग्गज कलाकारों की बात करें तो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं उनमें से एक हैं अभिनेता अनुपम खेर। ये कलाका उनमें से हैं जो कि अक्सर कुछ ना कुछ साझा करते लाइमलाइट में बने रहते हैं और फैंस उनको काफी प्यार भी करते हैं। इस समय भी कुछ ऐसा ही सामने आया है जिसमें अनुपम खेर को लेकर चर्चा हो रही है। दरअसल अभिनेता ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें एक युवक स्कूटी पर जाता हुआ नजर आ रहा है।
इस युवक ने एक बड़ी सी झाड़ू अपनी स्कूटी के पीछे लगाई हुई है। अब निश्चित ही जो भी इसको देखा उसको हॉलीवुड की फिल्म हैरी पॉटर की याद जरूर आएगी।

इस वीडियो को साझा करते हुए अभिनेता लिखा है.. 'देहरादून से मसूरी जाते वक़्त स्कूटर पर बैठे इन भाई साहब ने देसी हैरी पॉटर की याद दिला दी। वैसे से जुगाड़ के मामले में हम हिंदुस्तानियों का कोई सानी नहीं है।
भाई साब की और भाई साहब की सोच की जय हो।' इस देसी हैरी पॉटर का ये वीडियो साझा करते ही काफी तेजी से वायरल हो रहा और उनके फैंस कमेंट बॉक्स में फनी कमेंट कर रहे हैं।
अनुपम खेर कई बार खुद भी लाइव आकर मस्ती करते हैं और कई बार मुद्दे की बातें करते नजर आते रहते हैं। फिलहाल ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी देखिए देसी हैरी पॉटर और उसकी झाडू।


Click it and Unblock the Notifications