अनुपम खेर ने सुशांत सिंह राजपूत केस पर तोड़ी चुप्पी, जारी किया वीडियो- कहा, 'फैसला तो होना चाहिए'
सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून 2020 को हुआ, जिसके बाद से लगातार इस केस में हर दिन नया मोड़ आता गया है। जहां पहले मौत के पीछे का कारण नेपोटिज्म की वजह से हुए अवसाद को बताया जा रहा था, वहीं, सारा केस उस वक्त पलट गया, जब सुशांत के परिवार ने बिहार में सुशांत की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया।
अब सुशांत का केस मुंबई पुलिस के हाथों से बिहार पुलिस को मिल चुकी है। बिहार पुलिस से चार अधिकारियों की टीम को मुंबई भेजा गया है और पूरे केस को एक नए सिरे से जांच किया जा रहा है। लेकिन मामला काफी उलझता जा रहा है। लिहाजा, सुशांत के प्रशंसक समेत अब उनका परिवार भी सीबीआई जांच की मांग कर रहा है।

सीबीआई जांच की मांग को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगी। ऐसे में बॉलीवुड से भी कई कलाकार सामने आए हैं और सुशांत और उनके परिवार के लिए न्याय की मांग की है। फिल्म धोनी में सुशांत के पिता का किरदार निभाने वाले अभिनेता अनुपम खेर ने भी अपनी बात रखी है।


Click it and Unblock the Notifications