..................... राजनीति में आने वाले हैं अनुपम खेर? Anupam Kher says I will never join Politics! - Hindi Filmibeat

राजनीति में आने वाले हैं अनुपम खेर? सवाल पर अभिनेता ने दिया ये जवाब!

बालीवुड अभिनेता अनुपम खेर के बारे में सभी जानते हैं कि वो बीजेपी को सपोर्ट करते हैं और इसका एक कारण उनकी पत्नी किरण खेर का बीजेपी में होना भी है। अक्सर देश दुनिया के कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखते हैं और काफी चर्चा में रहते हैँ। उनके बयानों से लगता है कि अनुपम खेर भी राजनीति में आना चाहते हैं? हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है।

लेकिन अब अनुपम खेर ने कुछ ऐसा कह दिया है जिससे सभी के सवालों का जवाब उनको मिल जाएगा। राजनीति में आने को लेकर अभिनेता ने कहा है कि वो.. कभी भी राजनीति में नहीं आएंगे। इसका तो सवाल ही पैदा नहीं होता।

anupam kher, अनुपम खेर

इस दौरान वो शिमला में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पत्नी किरण खेर की बात करें तो वर्तमान में चंडीगढ़ से भाजपा सांसद हैं। हालांकि अनुपम खेर की पत्नी किरण इस समय कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहीं हैं और पहले से काफी अच्छी हैं।

लगातार वो सोशल मीडिया पर इसको लेकर अपडेट देते रहते हैं। गौरतलब है कि काफी समय से अनुपम खेर किसी भी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं। लेकिन ऐसा माना जाता है कि वो जल्दी ही काफी धमाकेदार वापसी करेंगे।

अनुपम खेर ने अपनी अभिनय करियर में सैकड़ों शानदार फिल्में की हैं जिनमें उनके किरदारों को हमेशा याद रखा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X