कनाडा की नागरिकता को लेकर अक्षय कुमार के लिए अनुपम खेर का ट्वीट- अक्षय ने दिया ये जवाब
सुपरस्टार अक्षय कुमार को काफी समय अपनी नागरिकता को लेकर जवाब देने पड़ रहे है। ये सिलसिला तब शुरु हुआ था जब वो वोट देने नहीं जा पा पाए थे। इसके बाद उनपर लगातार हमले किए जाते रहे है कि वो भारतीय नहीं तो भी देशभक्ति का नाटक क्यों करते हैं। इसके लेकर अक्षय कुमार ने कहा था कि उन्होने कभी नही छिपाया की वो कनाडियन है। अब इस सबको देखकर अनुपम खेर अक्षय कुमार के साथ आ गए हैं और उन्होने लिखा है कि..
डियर अक्षय कुमार! मैं देख रहा हूं कि आपको देश के प्रति अपनी वफादारी को कई लोगों के सामने सिद्ध करना पड़ रहा है। इसे बंद करो! इन लोगों का काम ही है कि देश के बारे में बात करने वाले आप और मेरे जैसे लोगों को डिफेंसिव फील कराएं।

आप कर्म करने में यकीन करते हैं। आपको किसी तरह की सफाई देने की जरूरत नहीं है।' इस पर अक्षय कुमार ने अनुपम खेर को जवाब देते हुए लिखा है कि..प्रिय अनुपम खेर जी आपका एक दोस्त और एक सहकर्मी होने के नाते दिल से शुक्रिया।
मैने आपका ट्वीट देखा इसके लिए आभार। अक्षय कुमार ने इस तरह से उनको धन्यवाद दिया। इसके अलावा हाल ही में अक्षय कुमार ने पीएम मोदी का इंटरव्यू लिया था तो घमासान मच गया था।


Click it and Unblock the Notifications