..................... Anupam Kher's tweet after the Supreme Court's advice to Nupur Sharma, said this for the judge! सुप्रीम कोर्ट के जज को लेकर अनुपम खेर का ट्वीट - Hindi Filmibeat

सुप्रीम कोर्ट के जज को लेकर अनुपम खेर का ट्वीट, नुपुर शर्मा को फटकार के बाद कही ये बात!

अनुपम खेर इस वक्त अपने अभिनय और फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं और इस बार उनके निशाने पर माननीय सुप्रीम कोर्ट है। अपने ट्वीट में उन्होने पूर्व भाजपा नेता नुपुर शर्मा के समर्थन में कुछ ऐसा लिख डाला जो कि चर्चा में है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने पैगंबर मोहम्मद पर गैरमर्यादित टिप्पणी को लेकर पूर्व भाजपा नेता नुपुर शर्मा को फटकार लगाई थी और उनको दोषी ठहराया था।

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के जज खिलाफ अनुपम खेर ने स्टैंड लेने के लिए शुक्रवार, 1 जुलाई को ट्विटर का सहारा लिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि उन्होंने अकेले ही 'पूरे देश को आग लगा दी' और उनसे माफी मांगने को कहा।

anupam kher, अनुपम खेर

"उन्होने टीवी पर सभी प्रकार के गैर-जिम्मेदाराना बयान दिए हैं और पूरे देश को आग लगा दी है। फिर भी, वह 10 साल की वकील होने का दावा करती है। उसे पूरे देश में अपनी टिप्पणियों के लिए तुरंत माफी मांगनी चाहिए थी।

"अदालत ने कहा। इसके बाद अनुपम खेर ने लिखा है, जज साहब! अपने सम्मान के लिए कुछ सम्मानजनक करें!'' हालांकि अनुपम खेर ने इस ट्वीट में सुप्रीम कोर्ट शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है लेकिन उनके इस ट्वीट के बाद लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कई तरह की नसीहत नुपुर को दी है। अनुपम खेर कुछ समय पहले अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर चर्चा में आए थे और ये फिल्म भी काफी विवादों में रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X