सूर्यवंशी में अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के साथ बेटे सिकंदर को देख अनुपम खेर ने दे डाली ये नसीहत
रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग इस समय काफी ज्यादा जोरों से चल रही है और इस समय एक तस्वीर भी वायरल हो रही है जिसको अनुपम खेर ने साझा किया है। दरअसल अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म का हिस्सा अनुपम खेर के बेटे सिंकदर खेर भी बनने जा रहें हैं। इसको लेकर भावुक हुए अनुपम खेर ने शूटिंग सेट पर अपने बेटे को देखने के बाद अपनी बातें लिखीं हैं।
अनुपम खेर ने लिखा मुझे ये देखकर काफी ज्यादा खुशी हो रही है कि तुम दो ऐसे लोगों (अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी) के साथ काम कर रहें हो जो अपनी दमपर आगे हैं। मुझे तुमको शूटिंग सेट पर इन लोगों के साथ देखकर काफी अच्छा लग रहा है।

सूर्यवंशी सिर्फ आपके करियर के लिए शानदार फिल्म साबित नहीं होगी बल्कि आपके जीवन के लिए भी सबसे बड़ा पाठ साबित होने जा रही है। इस नोट से इतना तो साफ है कि अनुपम खेर इस सब से काफी ज्यादा खुश हैं।
बता दें कि रोहित शेट्टी की इस कॉप ड्रामा की शूटिंग इस समय थाईलैंड में हो रही है और कुछ समय पहले ऐलान हुआ था कि फिल्म 27 मार्च 2020 को रिलीज होगी। हालांकि पहले इस फिल्म को लेकर ईद में 2020 में रिलीज होने को लेकर ऐलान किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications