नसीरुद्दीन शाह के लिए अनुपम खेर का ट्वीट, बोले 'जल्दी ठीक हो जाओ साथ काम करना है'

इंडस्ट्री के दो दिग्गज कलाकार नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर को लेकर किसी ना किसी तरह की खबर चर्चा में रहती है। बता दें कि नसीरुद्दीन शाह की तबियत खराब है और कुछ समय से उनका इलाज चल रहा है। ऐसे में उनके फैंस लगातार पोस्ट कर रहे हैं और उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। अब उनके साथी कलाकार और दोस्त अनुपम खेर का एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

उन्होने नसीरुद्दीन शाह के लिए एक पोस्ट लिखा है और उनको जल्दी स्वस्थ होने के लिए कह रहे हैं। इसके अलावा उनका कहना है कि काफी समय से साथ काम नहीं किया है, फिर से साथ काम करना चाहते हैं।

anupam kher, naseeruddin shah, अनुपम खेर, नसीरुद्दीन शाह

अनुपम खेर ने ट्वीट किया है.. 'जनाब नसीरुद्दीन शाह साहब!! कम्बख़्त निमोनिया इम्पोर्टेंस चाह रहा है। इसलिए एक दो दिनों के लिए आपके साथ हो लिया है। जल्दी से झटक दें इसे और ठीक हो जाइए!!

बड़े दिनो से आपके साथ काम करने की तलब है। ख़्याल रखिये अपना! आपकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना और दुआ।' उनका ये पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है।

नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर 'ए वेडनसडे' में साथ नजर आए थे और उनके अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी। ऐसा कहा जा रहा था कि ये एक शानदार फिल्म है। फिल्म में दोनों ने कमाल का काम किया था और फिल्म हिट रही थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X